{"_id":"5b3fb6594f1c1b77468b4ffd","slug":"111530902105-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाईन चलाने के लिए पैसे लेने गए युवक का शव खेतों में पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबाईन चलाने के लिए पैसे लेने गए युवक का शव खेतों में पड़ा मिला
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंबाइन चलाने के पैसे लेने गए युवक का शव खेतों में पड़ा मिला
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खरकां के एक युवक का शव गांव के ही खेतों में पड़ा हुआ मिला। जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से हमले के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया है।
मृतक के पिता मांगे ने बताया कि उसका बेटा नरेश 4 जुलाई को अपनी पत्नी को यह कहकर गया था कि वह कंबाइन चलाने के बाद अपने काम के पैसे लेने के लिए जा रहा है। लेकिन वह रात को वापिस नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद मिला। अगले दिन सुबह उसने अपनी सभी रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पांच जुलाई को सांय 5 बजे अंग्रेज राम ने उसे बताया कि उसके लड़के नरेश का शव बख्शीश सिंह निवासी नानकपुरा के धान के खेत में पड़ा है। उसने वहां जाकर देखा तो मेरे बेटे नरेश के सिर, मुंह व पेट पर चोट के निशान थे। दो-तीन लोगों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। उसके शव को खेतों में फेंक दिया। हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मृतक युवक गांव में ही कंबाइन चलाने का काम करता था। उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।