{"_id":"59c010c04f1c1b7d688b555c","slug":"111505759424-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी कक्षा के बच्चे से कुकर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथी कक्षा के बच्चे से कुकर्म का प्रयास
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी कक्षा के बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रताप गेट व चंदाना गेट के बीच स्थित एक धार्मिक स्थल में पूजा करने के लिए आए कक्षा चौथी के विद्यार्थी के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्चा प्रतिदिन पूजा अर्चना करने के लिए जाता था। शहर पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुजारी के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी के निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 10 वर्षीय बेटा धार्मिक स्थल में पूजा करने के लिए जाता था। सोमवार शाम करीब 4.30 बजे वह पूजा के लिए गया। जहां पर पुजारी के भाई ने उसके बेटे को प्रसाद देने के बहाने एक कमरे में बुलाया और उसके कपड़े उतार दिए। इस घटना से उसका बेटा घबरा गया और सहमा हुआ घर पहुंचा। जहां पर उसने आपबीती अपनी मां का सुनाई। घटना के बाद आस-पास की कॉलोनी के लोगों ने जाकर हंगामा किया। देर शाम करीब आठ बजे भारी संख्या में कॉलोनी के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और रोष प्रकट किया। उधर, मौके से कुकर्म का प्रयास करने वाला व्यक्ति फरार हो गया।
शहर थाना एसएचओ रमेश चंद ने बताया कि पुलिस को बच्चे के पिता ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर रही है।