फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घर में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी किया

घर में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी किया

Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
घर में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी किया
चोरों ने तीन दुकानों में लगाई सेंध
विज्ञापन

कैथल। चोर अलग-अलग जगहों से तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डेरा भाग सिंह निवासी बलविन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह लक्ष्मी मार्केट में बैटरियों की दुकान चलाता है। 10 दिसंबर को वह घर खाना-खाने चला गया था। पीछे से किसी ने एक बैटरी चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं गांव मंडवाल निवासी देवी दयाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही किराना की दुकान है। वह 19 दिसंबर को भी अच्छे से दुकान को बंद करके गया था। लेकिन अगले दिन आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और दुकान से सामान चोरी मिला। जिसकी कीमत 30000 रुपये है। एएसआई चंद्रप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीवन के गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी जसबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी दशमेश इलेक्ट्रिक के नाम से सीवन में दुकान है। 18 दिसंबर की रात को चोर 20 पुरानी बैटरी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

उधर, घर में लगाई सेंध : तितरम निवासी बलराज ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कमरे में उसकी पत्नी ओमी देवी की पेटी से 2 बुजली माता की व 1 माथे का टीका, 4 तबीजी, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी कानों की बाली सभी आभूषण सोने के चोरी कर ले गए। इसके अलावा 2 छाप 1 जोड़ी पाजेब चांदी की व हजारों रुपये नकदी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed