{"_id":"5a2d7ced4f1c1bc9678c107e","slug":"101512930541-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिराम अस्पताल में नाकाबपोश युवकों ने ईटों व पत्थरों से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतिराम अस्पताल में नाकाबपोश युवकों ने ईटों व पत्थरों से किया हमला
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में नकाबपोश युवकों ने ईंट और पत्थरों से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर 19 के निकट स्थित रती राम छाती रोग एवं सामान्य अस्पताल के शनिवार रात को नकाबपोश युवकों ने ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे अस्पताल के सामने के शीशे व अन्य सामान टूट गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में एक बार तो हड़कंप मच गया। युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मामला करीब 12.35 बजे का है। जिसमें 3 युवकों ने ईंटें (टाइल्स) मारकर शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। तीनों युवक अपना मुंह ढंके हुए थे। अचानक हुए इस हमले में अस्पताल का स्टाफ भी घबरा गया और तुरंत मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। आरोपियों द्वारा ईंट मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से पता चला कि आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर आए थे और कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम दे उसी गाड़ी में फरार भी हो गए। इसमें अस्पताल गेट के 4-5 शीशे टूट गए। इस हमले में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अस्पताल संचालक डा. आशीष गुप्ता ने बताया कि हमलावर कौन थे और उन्होंने इस प्रकार क्यों ईंटों से हमला किया? उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही उनका किसी मरीज या अन्य के साथ कोई मनमुटाव हुआ है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, अज्ञात लोगों के खिलाफ रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
अस्पताल के शीशे व अन्य सामान टूटा, रात करीब साढ़े बारह बजे हुआ हमला
फोटो नंबर- 26 व 27