{"_id":"59c010be4f1c1b1b688b5516","slug":"101505759422-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मंडी में फिर पुलिस चौकी में भिड़े आढती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले मंडी में फिर पुलिस चौकी में भिड़े आढती
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मंडी में फिर पुलिस चौकी में भिड़े आढ़ती
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में धान की बोली को लेकर आढ़तियों के दो पक्ष भिड़ पड़े। दोनों में पहले अनाज मंडी में मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस चौकी में दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। जहां उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। दोनों पक्षों ने मामले में पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं धान की बोली को अवैध बताने वाले आढ़ती पक्ष के विरोध में नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने मंगलवार को हड़ताल का एलान कर दिया है। साथ ही एसपी से मिलकर कुछ आढ़तियों की शिकायत भी की जा सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार एक दुकान पर धान बेचा जा रहा था। जिसका विरोध करने के लिए कुछ आढ़ती मौके पर पहुंच गए। इन आढ़तियों में प्रदीप सिंगला ने बताया कि कुछ आढ़ती बिना बोली के धान की खरीद करवा रहे थे। इस बात का विरोध किया गया तो आढ़ती लाजपतराय सिंगला के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर वे लाजपत के पास पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।
दूसरे पक्ष की ओर से आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि वे मार्केट कमेटी कार्यालय की ओर बोली होने या न होने की जानकारी के लिए जा रहे थे कि रास्ते में कुछ आढ़ती मिले। बोली को लेकर उनकी तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद उस आढ़ती ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दे दी। यहां भी दोनों पक्षों में बहस हो गई और पुलिस चौकी के भीतर ही आपस में भिड़ पड़े। यहां तक कि दोनों पक्षों के कुछ आढ़तियों की आपस में हाथापाई भी हुई। दोनों पक्षों को पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से अलग करवाया और चौकी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की शिकायत ले ली गई।
वहीं आढ़ती प्रवीन सिंगला, विकास व सतीश ने कहा कि मारपीट होने के तुरंत बाद एसपी सुमेर प्रताप को इस मामले की पूरी जानकारी दे दी गई थी। जिस पर एसपी ने उन्हें 10 मिनट के भीतर पुलिस फोर्स भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन एक घंटे के बाद भीनई अनाज मंडी में पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती तो मंडी के आढ़तियों के बीच इतना बवाल न होता।
बोली नियमानुसार हो रही है मंडी में : मार्केट कमेटी के कार्यकारी सचिव अजय श्योरण ने बताया कि अनाज मंडी में बोली को शुरू हुए चार दिन हो चुके हैं। सोमवार को भी मार्केट कमेटी ओर से बोली करवाई गई थी। मंडी में आढ़तियों के विवाद की उन्हें जानकारी नहीं है।
आज मंडी में हड़ताल, आढ़ती एसोसिएशन मिलेगा एसपी से : नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेश चौधरी ने बताया कि कुछ आढ़ती जो खुद को समाजसेवी व कई संगठनों से जुड़ा हुआ बता रहे हैं। वे पूरी मंडी की व्यवस्था को खराब करने पर तुले हुए हैं। जिस कारण मंगलवार को अनाज मंडी में हड़ताल का एलान किया गया है। मंगलवार को धान की खरीद नहीं होगी। जो आढ़ती खरीद कार्य को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी। इसके लिए आढ़ती एसपी से भी मिलेंगे।
पुलिस चौकी प्रभारी राजफूल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।