फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दिन दिहाड़े घर में घुसकर ब्लेड से हमला, महिला को घायल किया

दिन दिहाड़े घर में घुसकर ब्लेड से हमला, महिला को घायल किया

Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिन दिहाड़े घर में घुसकर ब्लेड से हमला, महिला को घायल किया
दिन दिहाड़े घर में घुसकर महिला पर ब्लेड से हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। वीरवार सुबह वार्ड नंबर नौ में घर में घुसकर अकेली महिला को अज्ञात महिला ने जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया और ब्लेड मारकर घायल कर कानों की बालियां लूट कर फरार हो गई। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले की सूचना मिलते ही गुहला थाना प्रभारी सतप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे।
मीनाक्षी देवी 30 वर्ष ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वीरवार सुबह घर के कमरे के अंदर वह अपने छह माह के बेटे को सुलाने का प्रयास कर रही थी कि तभी किसी ने मुख्य गेट को खटखटाया। जब उसने गेट खोला तो वहां पांच या छह वर्ष के बच्चे के साथ आई एक महिला ने उसे अपने बच्चे को प्ले स्कूल में दाखिल करवाने के लिए पूछा। मीनाक्षी ने बताया कि उसने घर के साथ ही बने बच्चों के प्ले स्कूल की तरफ इशारा किया और वापस घर के अंदर जाने लगी, तभी वह महिला भी उसके पीछे-पीछे घर के अंदर घुस आई। उसने उसे पीछे से दबोचकर आल आउट जैसा कुछ पदार्थ उसके मुंह में उड़ेलने का प्रयास किया। मीनाक्षी ने बताया कि उसने महिला को जोर का झटका दिया और महिला से भीड़ गई। इसी दौरान उक्त महिला ने उस पर ब्लेड से हमला किया और उसकी दोनों बाजूओं, छाती व पेट को बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के हमले से बचने के लिए उसने भी साथ लगती रसोई से एक चाकू उठा लिया और महिला पर वार करने का प्रयास किया। मीनाक्षी ने बताया कि काफी समय तक उसके साथ हाथापाई होने के बाद अचानक वह महिला भाग खड़ी हुई। हमलावर महिला के भागने के बाद मीनाक्षी ने अपने बेटे को उठाया और साथ लगते घर में जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद गुहला पुलिस को सूचना दी गई। महिला उसके कानों की बाली भी लूटकर फरार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाली सीसीटी की फुटेज
गुहला थाना प्रभारी सतप्रकाश टीम सहित मौके पर पहुंचे और घायल महिला के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने घर के हर एक कोने के साथ ही घर के अंदर आने व बाहर जाने वाले हर एक रास्ते को देखा। जांच के दौरान उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी बारीकी से देखा और हर आने जाने वाले के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसएचओ ने कहा कि वार्ड नंबर नौ के एक घर में अज्ञात महिला द्वारा घर में घुस कर ब्लेड से हमला करने के संबंध में शिकायत मिली है। घायल महिला मीनाक्षी व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पूरे मामले की बारीकी से जांच कर अज्ञात हमलावर महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed