{"_id":"59666aa44f1c1bd34d8b45a1","slug":"101499884196-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को घर में घुसकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को घर में घुसकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
- महिला पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में 23 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति बंदराना निवासी राजकुमार उर्फ मुन्ना के पास काम करते हैं। 7 जुलाई को उसका पति गांव कैलरम गया हुआ था। रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर राजकुमार व विकास उसके घर में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने जाते समय उसे और उसके पति का जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। आरोपियों ने उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ भी मारपीट की। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जांच अधिकारी एसआई सुनीता ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर राजकुमार उर्फ मुन्ना व विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।