फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

दो गुटों में हुआ लड़ाई झगड़ा, चाकू मारकर दो युवकों को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
किठाना में एक निजी होटल के सामने शनिवार को युवकों के दो गुट भिड़ गए। इसमें एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट पर चाकूओं से हमला कर दिया। इसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किठाना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह तीन भाई और 3 बहनें हैं। किठाना निवासी उसके दोस्त राकेश की 11 मार्च को शादी थी। वह दिन में राकेश की शादी में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त संडील निवासी सोनू के साथ थुआ रोड किठाना स्थित एक होटल से सामान लेने गया था। जहां किठाना के ही रहने वाले आकाश के साथ उसकी मोटरसाइकिल मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। वह होटल से सामान लेकर आकाश की बातों को अनसुनी कर राकेश की शादी में चला गया। इसके बाद वह किसी काम से फिर से होटल गया तो आकाश और प्रदीप ने उन पर हमला कर दिया। आकाश ने चाकू से उसके सिर पर वार किया। उसने बचने का प्रयास किया लेकिन उसके हाथ में चाकू से घाव हो गया। इसके बाद प्रदीप ने उस पर सुआ से हमला किया। हमले में उसे और उसके दोस्त सोनू को काफी चोटें आईं। उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed