{"_id":"66de4b437dee015c930dc6f7","slug":"cricketers-bhumi-shagun-and-tanu-selected-for-national-camp-of-odi-trophy-kaithal-news-c-245-1-kht1001-121038-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वनडे ट्रॉफी के राष्ट्रीय शिविर के लिए क्रिकेटर भूमि, शगुन व तनु का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वनडे ट्रॉफी के राष्ट्रीय शिविर के लिए क्रिकेटर भूमि, शगुन व तनु का चयन
Mon, 09 Sep 2024 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी की तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई वनडे ट्रॉफी के राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन हुआ है। इनमें क्रिकेटर भूमि, शगुन शर्मा व तनु कश्यप शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों के चयन पर जिले में खुशी की लहर है। तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर के लिए रविवार को रवाना हो गई हैं।
कोच रामभज शर्मा पिलनी ने बताया की तीनों खिलाड़ियों के चयन से पूर्व एक सितंबर को रोहतक के लाहली में ट्रायल हुई थी, जिसमें लगभग 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। उनमें से टॉप 25 खिलाड़ियों में से पूंडरी की तीन खिलाड़ियों का बीसीसीआई क्रिकेट वनडे ट्रॉफी अंडर 15 के राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन हुआ है। इस शिविर के बाद ही हरियाणा टीम का चयन होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी है। खिलाड़ी भूमि इससे पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। सभी खिलाड़ी मध्यम वर्ग के परिवार से हैं ।