फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Creative work in poster making

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में उकेरी रचनात्मक

Thu, 16 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Creative work in poster making
15kht_39छात्रों को सम्मानित करते हुए डीएवी कालेज के प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका के अंग्रेजी विभाग और संस्कृत विभाग की ओर से बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कागजों पर अपनी रचनात्मक उकेरी। उन्होंेने साहित्यिक विषय, लेखक एवं रचनाएं, काव्य उपकरण, साहित्यिक आंदोलन, साहित्य में सामाजिक टिप्पणी जैसे विषयों पर विचार भी रखे।

संस्कृत विभाग की ओर से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचारों को संक्षिप्त, प्रभावशाली और रचनात्मक स्लोगनों के माध्यम से व्यक्त किया। सभी पोस्टर और स्लोगन बुधवार को महाविद्यालय की पुस्तकालय में प्रदर्शित किए गए। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. जसविंदर सिंह ने निभाई। प्राचार्य डॉ. जसबीर ने साहित्य और कला के सुंदर संगम के इस नवाचारी प्रयास की दोनों विभागों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. नेहा बंसल व प्रो. जसबीर कौर ने किया। प्रो. सुनीता और प्रो. कुनाल वर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन किया ः राजौंद के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर -11 आयु वर्ग में दिया बालू ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सोलो डांस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की टीम ने जोश और तालमेल से भरपूर ग्रुप डांस में भी द्वितीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रणीत ने अपनी रचनात्मक वेशभूषा और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अवि ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed