फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cps meet farmers, rice mandi, solve problem, kaithal

किसानों की सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Tue, 18 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 18 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
cps meet farmers, rice mandi, solve problem, kaithal
अनाज मंडी पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं जानीं और अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश जारी किए। उन्होंने मंडी में किसानों के लिये पेयजल, बिजली, सड़क, फीड तथा सफाई व्यवस्था सहित चौकीदार की व्यवस्था संबंधी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


भाजपा नेता सुरेश गर्ग के प्रतिष्ठान पर मंडी प्रधान सुरेश मित्तल व अन्य आढ़तियों ने अनेक समस्यायें रखी। मंडी प्रधान सुरेश मित्तल ने बताया कि मार्केट कमेटी के द्वारा प्रति वर्ष अरबों रुपयों की फीस प्राप्त की जाती है, जो किसानों की ही फसल के द्वारा ही प्राप्त होती है। इसके बाद उन्हीं किसानों की फसल को चोरी से रोकने के लिये किसी भी चौकीदार की व्यवस्था नही है। मंडी के आढ़तियों से उगाही करके व एसोसिएशन के द्वारा लगभग 15 लाख रुपये खर्च करके मंडी के 6 गेटों पर 12 तथा सीजन के दौरान अधिक चौकीदार रखे जाते है। जबकि यह कार्य कमेटी का है। इस पर संसदीय सचिव ने इसका कारण जब कमेटी सचिव संजीव सचदेवा से जाना तो उसने बताया कि कमेटी के द्वारा कई बार मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया, परंतु मंजूर नहीं हो रहा। इस पर संसदीय सचिव ने कहा कि वे प्रस्ताव दोबारा बनाकर भेजे वे अब चंडीगढ़ जाते ही सर्व प्रथम मुख्यमंत्री को इससे अवगत करवाएंगे। मंडी में 6 गेटों पर बारह चौकीदार कमेटी के द्वारा रखे जायेंगे। इसके बाद सड़कों, फीड, बिजली व पेयजल की समस्या से भी उनको अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीसी शक्ति सिंह, भाजपा नेता राम नारायण, पवन कुमार, सुरेश गर्ग नोच, सत नारायण, डीएफएससी मोनिका मलिक, भाजपा मिडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, राइस मिल प्रधान मांगे राम खुरानियां भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की धान की फसल की तत्काल करवाई खरीद
सिंह के मंडी दौरे के दौरान एक किसान जय करण कवारतन ने बताया कि वह दो दिन से मंडी में अपनी धान लेकर आया है और उसे खरीद नहीं किया जा रहा। उन्होंने आढ़ती को बुलाकर खरीद करवाई।


राइस मिल मालिकों की मांग ठुकराई
इस दौरान राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान मांगे राम ने मुख्य संसदीय सचिव से मांग की कि राइस मिल मालिकों के द्वारा जो धान मिलिंग के लिये खरीद की गई है, उसकी वेरीफिकेशन नवंबर में करवाई जाये। क्योंकि नमी के चलते उसमें कुछ धान खराब हो चुकी है। कुछ को सूखने के लिये डाला गया है। कुछ अब भी मंडी में पड़ी है। वे अब जांच में सहयोग नहीं कर सकते। इस पर संसदीय सचिव ने कहा कि जांच समय अनुसार ही होगी। क्या पता किसने क्या कर रखा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed