{"_id":"6a1dc6aaeee47a783c0336a0","slug":"cpim-will-launch-a-campaign-against-public-problems-till-june-15-premchand-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150170-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून तक जन समस्याओं के खिलाफ माकपा चलाएगी अभियान : प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून तक जन समस्याओं के खिलाफ माकपा चलाएगी अभियान : प्रेमचंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य समिति ने बैठक की। इसमें 1 से 15 जून तक जन समस्याओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। यह बैठक रोहतक स्थित स्थानीय जसबीर स्मारक में संपन्न हुई।
कामरेड अमराराम ने पार्टी केंद्रीय समिति की रिपोर्ट रखते हुए रेखांकित किया कि अमेरिकी साम्राज्यवाद की ओर से दुनिया के संसाधनों को लूटने के इरादे से आज दुनियाभर में पेट्रोल, डीजल, गैस व अन्य सामान की कमी हो रही है। इससे दुनिया के स्तर पर महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आए दिन दूसरे देशों को धमकी देते रहते हैं। देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं।
पार्टी राज्य सचिव प्रेमचंद और जिला कार्यकारी सचिव जय प्रकाश ने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा में भी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का असर साफ-साफ नजर आ रहा है। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय और सर्वाेच्च न्यायालय ने कई मामलों में ठेके पर काम करने वाले और अन्य कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश पारित किए हैं। इन पर हरियाणा सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है। 1 से 15 जून तक बढ़ती महंगाई के खिलाफ और मनरेगा बहाली, खरीफ फसल बिजाई, खाद की उपलब्धता के लिए अभियान चलाते हुए धरने प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।