फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cows will be shifted from Cowshed of Model Town

Kaithal News: मॉडल टाउन की गोशाला से शिफ्ट होंगे गोवंश

Thu, 30 May 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Cows will be shifted from Cowshed of Model Town
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में पास नगर परिषद की ओर से छह एकड़ में शुरू किया गया गोशाला का निर्माण जल्द ही पूरा होगा। इसके बाद अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मॉडल टाउन की गोशाला से गोवंश को जल्द की यहां पर शिफ्ट किया जाएगा।

नई गोशाला में अब तक शेड व चारदीवारी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य की स्थिति पर जानकारी लेने के लिए नगर परिषद प्रतिनिधि सुरेश गर्ग नौच व गोशाला समिति के पदाधिकारी रामफल खुरानियां ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां के संबंध में अन्य जानकारियां भी प्राप्त की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि को बताया कि यहां पर पेयजल को लेकर पाइप लाइन दबाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। इस गोशाला में जून माह में गोवंश को शिफ्ट किया जाएगा। माॅडल टाउन स्थित गोशाला के साथ-साथ शहर की सड़कों से गोवंश को हटाकर यहां गोशाला में भेजे जाएंगे। गौरतलब है गर्मी शुरू होनेकके बाद सड़कों पर 700 से अधिक गोवंश हैं, इससे आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय माॅडल टाउन स्थित गोशाला में करीब चार हजार गोवंश है। यह गोशाला हरियाणा शहरी प्राधिकरण विभाग की जगह पर संचालित की जा रही है। विभाग इस जगह को खाली करवाने के लिए कई बार नोटिस भी दे चुका है। यहां ईएसआई डिस्पेंसरी के साथ-साथ पुलिस चौकी के लिए भवन बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है।


नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश गर्ग नौच ने बताया कि जींद रोड पर छह एकड़ में नई गोशाला लगभग तैयार हो चुकी हैं। यहां पर गेट और रास्ता बनाने से संबंधित कार्य ही लंबित है। इन कार्याें को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां पर मॉडल टॉउन से गोवंश को नई गोशाला में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे बेसहारा पशुओं को आसरा मिलेगा और लोगों को भी परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed