{"_id":"67b38fd969462de70a0e13af","slug":"couple-arrested-for-cheating-worth-lakhs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-583956-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लाखों की ठगी में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लाखों की ठगी में दंपती गिरफ्तार
Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वर्ष 2018 दौरान विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने बेल जंपर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसआई सतीश कुमार की ओर से आरोपी जीरकपुर मोहाली निवासी विक्रांत और उसकी पत्नी नम्रता को मोहाली से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों पर वर्ष 2018 दौरान कैथल निवासी एक महिला व उसके पति को हायर एजुकेशन के लिए विदेश भेजने के नाम पर करीब 16 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज है। उक्त मामले में दोनों आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुए थे और भूमिगत हो गए।
न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आरोपी विक्रांत को 23 नवंबर 2021 को तथा आरोपी नम्रता को सात अक्तूबर 2022 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई का जा रही है। संवाद