{"_id":"6813c864920da7ce7f0a2fff","slug":"councillors-put-forth-their-problems-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636816-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पार्षदों ने रखीं अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पार्षदों ने रखीं अपनी समस्याएं
Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। पंचायत समिति की बैठक वीरवार को पंचायत विभाग स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में लगभग सभी पार्षदों ने भाग लिया। सभी ने वार्ड की समस्याएं रखी और इनका शीघ्र समाधान करने को कहा।
अध्यक्ष सुखविंद्र कौर ने बताया कि की बैठक में पार्षदों ने अपने वार्ड के अधीन आने वाले गांवों में नालियों, गलियों, गंदे पानी की निकासी, श्मशान घाट की मरम्मत सहित अनेक समस्याएं रखी है। चेयरपर्सन ने बताया कि पार्षदों की ओर से रखी गई समस्याओं की सूची बना इन पर विचार किया जाएगा और जरूरी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा।
अध्यक्ष ने बताया कि सभी पार्षदों से गांवों में से गंदे पानी की निकासी के प्रबंध व श्मशान घाटों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की पहली प्राथमिकता सभी 70 गांवों में गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करना व सभी श्मशान घाटों का उचित रखरखाव करना रहेगा। चेयरपर्सन ने बताया कि गुहला उपमंडल की कुछ सडक़ें दो साल पहले आई बाढ़ के दौरान टूट गई थी। ये सडक़ें नहीं बनने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।इन सडक़ों के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्ष सुखविंद्र कौर पत्नी जगतार माजरी ने की। बैठक में बीडीपीओ गुहला समिता पुंजे, पार्षद हिमांशु शर्मा खरौदी मौजूद रहें।