{"_id":"69ced1c9c8f4772ea4097bf4","slug":"cough-and-cold-patients-on-the-rise-queues-in-hospitals-kaithal-news-c-18-1-knl1004-878486-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े, अस्पतालों में कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े, अस्पतालों में कतारें
Fri, 03 Apr 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण गले में खराश, खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला नागरिक अस्पताल की जनरल ओपीडी में जहां पहले रोजाना करीब 100 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 180 तक पहुंच गई है।
अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। विशेषकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में गले से संबंधित समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है।
जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमरिंदर ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। इन दिनों गले में खराश, सूखी खांसी, बुखार और नाक बहने जैसी समस्याओं के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह और रात के समय ठंड लगने से लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. अमरिंदर ने यह भी कहा कि कई लोग लापरवाही बरतते हैं, जैसे ठंडा पानी पीना, मौसम के अनुसार कपड़े न पहनना या बाहर का खुला भोजन करना, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।
उनके अनुसार, इस समय बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है। ऐसे में उन्हें गुनगुना पानी पीना चाहिए और ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। साथ ही सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनना भी जरूरी है।