फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cot found with junk in delivery room

Kaithal News: डिलीवरी रूम में कबाड़ संग खटिया मिली

Tue, 17 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cot found with junk in delivery room
गुरमीत सीड़ा
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। चीका के सार्थक नर्सिंग होम में शनिवार देर रात को एक जच्चा व बच्चा की मौत हो जाने के बाद सोमवार को एसएमओ गुहला प्रीति सिंगला ने डॉ. अमन बंसल, डॉ. दिनेश पुनिया, डॉ. परल मित्तल के साथ अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्हें डिलीवरी रूम में कबाड़ के साथ खटिया भी मिली। यह देखकर वे सन्न रह गए।

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों न वहां पर रखी दवाइयां, इलाज के सामान, लैब सहित हर एक जगह का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। उधर, घटना के तीसरे दिन भी सार्थक अस्पताल पूरी तरह से खाली पड़ा दिखा। अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ को कोई भी सदस्य निरीक्षण के दौरान सामने नहीं आया।
विज्ञापन


डाक्टरों की टीम ने अस्पताल में स्थित उस डिलीवरी रूम का भी निरीक्षण किया जहां पर डिलीवरी के दौरान बच्चे की व उसके बाद पटियाला ले जाते समय मां सुनीता की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, डिलीवरी रूम में पड़े कबाड़ व उनके ऊपर जमी धूल को देखकर डाक्टरों की टीम सन्न रह गई। डिलवरी रूम को देखने में ऐसा लगता था कि वर्षों से इसकी सफाई नहीं की गई हो। डिलीवरी रूम के अंदर ही घरों में प्रयोग होने वाली चारपाई भी खड़ी की गई थी, जिसे देखकर डाक्टर हैरान दिखे। अस्पताल में खुली पड़ी प्रयोग की हुई सुइयां व मेडिकल वेस्ट को संभालने की समुचित व्यवस्था ना होने पर भी डाक्टरों ने हैरानी जताई।

अस्पताल के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एसएमओ डॉ. प्रीति सिंगला ने कहा कि चीका के जिस सार्थक अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत होने की घटना घटी है, उसका डिलीवरी रूम किसी भी तरह से प्रसव के लिए उपयुक्त नहीं है। डॉ. प्रीति सिंगला ने कहा कि यह डिलीवरी रूम कम इंफेक्शन रूम ज्यादा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे डिलवरी रूम में यदि डिलीवरी करवाई जाएगी तो मां और बच्चा दोनों को इंफेक्शन होने का खतरा बना रहेगा।

डॉ. प्रीति सिंगला ने कहा कि डिलवरी के दौरान होने वाली एमरजेंसी से बचने के लिए अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर व दूसरे जरूरी प्रबंध नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की खामियों की पूरी रिपोर्ट बना उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और जल्द ही अस्पताल की संचालक महिला डाक्टर की डिग्रियों की भी जांच की जाएगी।

डॉ. प्रीति सिंगला ने क्षेत्र के लोगों से भी आह्वान किया कि वे महिलाओं की डिलवरी गुहला के सरकारी अस्पताल में करवाएं। सरकारी अस्पताल में जहां प्रशिक्षित डाक्टरों की टीम हर समय मौजूद रहती है वहीं डिलवरी के लिए सभी सुविधाएं भी उपलब्ध है व डिलीवरी भी निशुल्क करवाई जाती है। संवाद

नर्सिंग होम संचालक की ऑनलाइन शिकायत दर्ज!
एसएमओ गुहला डॉ. प्रीति सिंगला व उनकी टीम ने सार्थक नर्सिंग होम का निरीक्षण करने के उपरांत जब अस्पताल की संचालिका डॉ. अनु सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जच्चा और बच्चे के मौत का उन्हें गहरा दुख है। महिला डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने बच्चे व मां को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सकीं। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने उनके ऊपर हमला कर उन्हें घायल किया था। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी। डॉ. अनु सिंह ने बताया कि हमलावरों ने अस्पताल का रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द कर दिया। डॉ. अनु सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से भी चीका थाना में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने इस तरह की किसी भी रिपोर्ट थाने में आने की पुष्टि नहीं की है।

दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही पुलिस

कैथल। प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस जांच में जुटी रही। हालांकि अभी मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने जल्द मामले की जांच पूरी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

दो दिन पहले एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई थी। उसके बाद अस्पताल के डाॅक्टर सहित पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया था। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की डॉक्टर व एक अन्य महिला पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।


अस्पताल में हंगामा हो गया था और परिजनों ने अस्पताल के शीशे तोड़ दिए थे। आरोप था कि महिला डॉ. ने जबरदस्ती बच्चे को जन्म देने का प्रयास किया और इसी खींचतान में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया, लेकिन पटियाला पहुंचने से पहले ही महिला की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के ससुर सूखा राम की शिकायत पर नर्सिंग होम की संचालिका महिला डॉ. अनु सिंह व उसकी सहयोगी सत्या पर केस दर्ज किया था।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed