फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Correct nominations were not received in collegium number 23 and 71

Kaithal News: कॉलेजियम नंबर 23 और 71 में सही नहीं मिले नामांकन

Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Correct nominations were not received in collegium number 23 and 71
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कॉलेजियम के चुनाव प्रकिया चल रही है। इसमें 46 कॉलेजियम निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कॉलेजियम नंबर 23 व 71 में नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण खाली रह गए हैं। अब 27 कॉलेजियम में कुल 57 उम्मीदवार मैदान में रह गए। इन्हें शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि कॉलेजियम के चुनाव के संदर्भ में कुल 149 लोगों ने नामांकन भरे थे। जांच के दौरान 11 लोगों के नामांकन रद्द कर दिए गए। जिनमें से 10 सदस्यों के शपथ पत्र गलत पाए जाने व सोसाइटी के कानूनों का उल्लंघन करने के कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके अतिरिक्त छह अन्य सदस्यों की भी विभिन्न कारणों से सदस्यता रद्द की गई है। वहीं 35 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। इसके बाद दो फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी सदस्यता हुई रद्द



nशमशेर सिंह ( सदस्यता संख्या-4181)

nचंद्रभान (सदस्यता संख्या-1464)

nभूपिंदर सिंह (सदस्यता संख्या-13373)

nजसबीर (सदस्यता संख्या-10621)

nसुनील कुमार (सदस्यता संख्या-10890)

nराजेश कुमार (सदस्यता संख्या-10082)

nऋषिपाल (सदस्यता संख्या-470)

nउदय सिंह (सदस्यता संख्या-10680)

nरमेश सिंह (सदस्यता संख्या-500)

nजंग सिंह (सदस्यता संख्या 1687)

nअमरदीप (सदस्यता संख्या 1052)

nउमेश कुमार (सदस्यता संख्या 4930)

nमनोज कुमार (सदस्यता संख्या 19383)

nसंदीप कुमार (सदस्यता संख्या 10469)

nसतबीर सिंह (सदस्यता संख्या 7574)

nसुरेंद्र कुमार (सदस्यता संख्या 8648)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed