फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona

जिले में शनिवार को मिले छह कोरोना संक्रमित केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
शनिवार को जिले में छह कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इनमें से तीन चीका के रहने वाले हैं और तीन केस कैथल से हैं। चीका में संक्रमित मिले केसों में से दो को पहले से संक्रमित युवक से संक्रमण फैला है और एक पटियाला व कुरुक्षेत्र से आने के बाद संक्रमित पाया गया है। वहीं कैथल के शक्तिनगर, गांधीनगर और ऋषि नगर में मिले संक्रमित केस गोविंद कॉलोनी में मिले व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। शनिवार को चार पुरुष व दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पहले गोविंद कॉलोनी में मिले केस के संपर्क में आने पर एक जूते की दुकान में काम करने वाले कई व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनमें से एक शक्तिनगर का भी है। गांधी नगर में शनिवार को संक्रमित मिली 23 वर्षीय महिला, ऋषिनगर का 19 वर्षीय युवक और शक्तिनगर का 28 वर्षीय युवक उसी के संपर्क में आए हैं। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों में से प्रत्येक के संपर्क में आने वाले 10 से लेकर 15 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जिनका जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। चीका में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को हुडा- आर 3 में पहले से ही कंटेनमेंट जोन में एक 50 वर्षीय महिला और एक 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह एरिया पहले से ही आइसोलेटेड है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से चानना रोड पर एक परिवार का 77 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके संपर्क में आने वाले 23 लोगों का भी कोविड टेस्ट जांच के लिए भेजा गया है। उसकी हिस्ट्री पटियाला व कुरुक्षेत्र से जुड़ी है। उसे इससे पहले परिवार द्वारा एक निजी अस्पताल में चेक करवाया गया था। उस अस्पताल के स्टाफ का भी कोविड टेस्ट जांच के लिए भेजा गया है। चीका में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़की 10 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 216 कोरोना संक्रमित केस पाए जा चुके हैं। उनमें से 160 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 56 एक्टिव केस हैं। उन्होंने जिलावासियों से महामारी से बचाव हेतु नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed