{"_id":"5f00c5128ebc3e42d74e9092","slug":"corona-kaithal-news-knl362822194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को जिले में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को जिले में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
corona
- फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना संक्रमित एक नया केस शनिवार को सामने आया। 17 वर्षीय यह किशोर गांव बिरथे-बाहरी का रहने वाला है। जो करनाल से पानीपत ड्राइविंग सीख रहा है। उसकी संक्रमण संबंधित हिस्ट्री भी उन्हीं जिलों से जुड़ी है। यह लड़का एक दो बार अपनी आंखों का इलाज करवाने के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज गया था। वहां डॉक्टर ने आंखों के ऑप्रेशन से पहले उसे कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा। उसने गांव आकर 03 जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया। 04 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमित किशोर शनिवार को भी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज गया हुआ था। उसे फोन करके घर बुलाया गया और वहां से एंबुलेंस के जरिये आइसोलेशन वार्ड में अस्पताल में भेज दिया गया। उसके परिवार के 19 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
इसके अलावा इसकी मां की मृत्यु 19 जून को हो गई थी। इसकी ज्यादातर रिश्तेदारी दिल्ली में होने के बाद दिल्ली से काफी रिश्तेदारों का आना जाना हुआ और इसका भी दिल्ली में काफी आना जाना था और बताया जा रहा है कि 15 जुलाई को इसकी शादी भी तय हुई थी। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने बताया कि जिले में अब तक 107 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। उनमें से 69 केसों की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 38 एक्टिव केस हैं।
लोगों को दी हिदायतें: पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से कहा है कि कोई भी अपने घरों से बाहर न निकले मास्क लगाकर रखें और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखे। राजौंद थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि गांव बिरथे बाहरी में मिले युवक कोरोना पॉजिटिव के बाद गली को पूरी तरह सील कर दिया गया है और बैरिकेटस लगाकर पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कैथल के दो व्यक्ति कुरुक्षेत्र व करनाल में पॉजिटिव: गांव क्योड़क व पाई के दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। क्योड़क निवासी युवक मुंबई से लौटा था। उसने कुरुक्षेत्र में सैंपल दिया था। जिसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके छह परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है।
इसी प्रकार पाई निवासी एक व्यक्ति ने करनाल में सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। उसके परिवार के 8 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। इन दोनों को जिला अस्पताल मेें आइसोलेट किया गया है।