फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona downed by 'lock', 63 infected, six dead

‘लॉक’ से कुछ डाउन हुआ कोरोना, 63 संक्रमित मिले, छह लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Corona downed by 'lock', 63 infected, six dead
पिछले कई दिनों से सौ से अधिक आ रहे कोरोना संक्रमितों के मामले में मंगलवार को कुछ कमी आई है। इसे लॉकडाउन का असर बताया जा रहा है। मंगलवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 आई है। लेकिन मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा। मंगलवार को भी कोरोना के कारण छह लोग जीवन की जंग हार गए। उधर, 134 लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में कोरोना से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 5 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनमें सोलूमाजरा निवासी 73 वर्षीय पुरुष, पट्टीअफगान निवासी 50 वर्षीय महिला, मंडी सदरां निवासी 80 वर्षीय पुरुष, सिणंद निवासी 35 वर्षीय पुरुष, पूंडरी निवासी 63 वर्षीय पुरुष हैं, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार चीका निवासी 24 वर्षीय पुरुष जिला इलाज राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में चल रहा था, की मौत हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को 134 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जिले में 8 हजार 132 कोरोना के मरीजों में से 6 हजार 933 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 1059 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 5 हजार 970 में से 1 लाख 96 हजार 218 सैपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 63 नए केस सामने आए हैं। इस जिले में अब तक 8 हजार 132 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 6 हजार 933 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 140 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार जिला में कोरोना वायरस के 1059 एक्टिव केस हैं। जिले में 879 मरीज होम आईसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है।
जिले में कुल 34 कोविड केयर सेंटर हैं, जिनमें 1410 बेडों की व्यवस्था की गई है। जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 296 ऑक्सीजन बेड, 26 आइसीयू बेड तथा 17 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

जिले में अभी तक 1 लाख 8 हजार 885 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 93 हजार 485 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 15 हजार 400 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को कुल 1370 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर 9 हजार 170 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 6830 कोविशील्ड तथा 2340 कोवाक्सीन है। 18 से 44 साल तक के 1085 लोगों को मंगलवार को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed