फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Coordination committee will be formed to develop additional market

अतिरिक्त मंडी को विकसित करने के लिए होगा तालमेल कमेटी का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Coordination committee will be formed to develop additional market
कलायत। नवनिर्वाचित मंडी प्रधान सोहन लाल कांसल की अगुवाई में एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा पहुंचीं। पूर्व मंडी प्रधान विजेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि जिस प्रकार कलायत के व्यापारी सर्वसम्मति से आढ़ती एसोसिएशन प्रधान चुनने की परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं, वह आपसी सौहार्द एवं समर्पण की भावना का बड़ा उदाहरण है। नवनियुक्त प्रधान और व्यापारियों ने राज्यमंत्री के समक्ष मंडी व्यापारियों के सामने आ रहीं समस्याओं को रखा। प्रधान सोहन लाल कांसल ने कहा कि कलायत की अनाज मंडी बहुत पुरानी है। इसमें स्थान अब कम पड़ गया। इसके कारण सीजन के दौरान आधे से अधिक फसलों को मंडी से बाहर डालना पड़ता है, जो व्यापारियों और किसानों के लिए कष्टदायी है। मंडी परिसर से बाहर डाली जाने वाली फसल के चोरी होने का खतरा रहता है। इसके कारण से व्यापारियों और किसानों को अधिक चौकन्ना रहना पड़ता है। खरीद एजेंसियों द्वारा फसल खरीद लेने के बाद उठाव में समय लग जाता है। व्यापारियों ने कहा कि मंडी के विस्तारीकरण का मामला बहुत लंबे समय से ठंडे बस्ते में है, जिसे अति शीघ्र पूरा करवाया जाए। उनका कहना था कि समय के साथ-साथ इसमें सुविधाओं को सुदृढ़ करना जरूरी है। इसके लिए मंत्री ने तालमेल कमेटी गठित कर मंडी के लिए अधिग्रहण की जाने वाली जमीन से जुड़े मामलों को आपसी मेल मिलाप से निपटाने का परामर्श दिया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स की जिन महत्वपूर्ण मांगों को माना गया है, उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। सौहार्दपूर्ण माहौल में सरकार से इस वर्ग के साथ तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई। आढ़तियों को भी सीजन में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मंडी प्रधान सोहन लाल कांसल, राम प्रवेश कांसल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू कौशिक, नगर पार्षद रणबीर धानियां, युवा समाज सेवी अनिल सिंगला, प्रताप सिंणद, अशोक कंसल, पूर्व मंडी प्र्रधान विजेंद्र सहारण, सुरेंद्र ढूंढवा, अनिल कंसल, कृष्ण कंसल, सज्जन सिंह, छबील दास, अमित गुप्ता, रत्न मटौर व रामनिवास गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed