{"_id":"64d53e1d3e5a84c7f90ae787","slug":"controversy-over-gaushala-located-in-model-town-trouble-due-to-broken-houses-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3042-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मॉडल टाउन स्थित गोशाला पर विवाद, घरों में तूड़ी आने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मॉडल टाउन स्थित गोशाला पर विवाद, घरों में तूड़ी आने से परेशानी
Fri, 11 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड मॉडल टाउन के नजदीक नगर परिषद की जगह में चल रही गोशाला शिफ्ट करने की मांग पर स्थानीय लोगों ने बैठक की। इसमें गोशाला शिफ्ट करने पर चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि गोशाला में रखी तूड़ी उड़कर उनके घरों में आती है, इससे यहां रहना कठिन है। पहले भी वे यहां से गोशाला हटाने की मांग कर चुकी हैं।
मॉडल टाउन निवासी महिला रेखा, सुनीता, रवीना सहित अन्य महिलाओं का कहना था कि गोशाला की जमीन नगर परिषद की है। जब नगर परिषद ने दूसरी जगह पर इससे भी अधिक जगह दे दी है तो इसे इसे खाली क्यों नहीं किया जा रहा है। इन्हीं बातों को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद गोशाला के प्रधान रामफल खुरानिया ने बैठक में पहुंचे भाजपा नेता व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश गर्ग को चाबी सौंप दी।
उनका कहना था कि उन्होंने इस गोशाला में काफी सेवा कर ली है। अब वे और सेवा नहीं कर सकते हैं। अब समाज किसी को भी गोशाला की चाबी दे सकता है। इसके बाद वे गोशाला से चले गए। हालांकि बाद में समाज के मौजिज व्यक्तियों ने बैठक कर दोबारा से चाबी प्रधान रामफल को सौंप दी। प्रधान रामफल खुरानियां ने कहा कि पहले उन्होंने चाबी सौंप दी थी। इसके बाद वे वहां से चले गए थे। बाद में बैठक में मौजूद लोगों ने उन्हें यह चाबी दोबारा दे दी है। अब 18 अगस्त को गोशाला परिसर में बैठक होनी है। इस बैठक में वे आगामी फैसला लेंगे।
विज्ञापन
बैठक में यह फैसला लिया गया कि किसी भी शरारती किस्म के व्यक्ति का गोशाला में कोई प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इस बैठक में नरेंद्र जिंदल, मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गोयल, जयदेव गुप्ता, देशराज बंसल नरड़, ज्ञानचंद, राम प्रसाद बंसल, संतलाल खनौरी, चंद्रशेखर, अशोक एडवोकेट, मोहन लाल व शुभम लाल गोयल, राधे श्याम पाडला, कृष्ण बंसल, सुरेंद्र जैन सहित अन्य मौजूद थे।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि जींद रोड सनसाइन स्कूल के पास छह एकड़ जगह में गोशाला तैयार होगी। इस गोशाला की चार दीवारी का टेंडर खोल दिया है। जल्द शुरू हो जाएगा। छह महीने के भीतर ही गोशाला को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर इसका भूमि पूजन कर लिया जाएगा।
जींद रोड पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
कैथल। नई अनाज मंडी के पास मॉडल टाउन में चलाई जा रही गोशाला को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए जींद रोड पर सनसाइन स्कूल के पास नई गोशाला का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। यह गोशाला शहर में छह करोड़ रुपये की लागत से बनाई जानी है।
गोशाला निर्माण के बाद बेसहारा गोवंश की समस्या कुछ हद तक कम होगी। इस गोशाला के निर्माण के लिए नगर परिषद ने छह करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। इसके तहत ही निर्माण कार्य किया जाना है। इस गोशाला को शिफ्ट करने का प्रस्ताव नगर परिषद ने मई में आयोजित हुई हाउस की बैठक में पारित किया था। इसमें सभी पार्षदों ने इस बात पर सहमति जताई थी कि मंडी के निकट चलाई जा रही गोशाला को यहां से स्थानांतरित करते हुए नई गोशाला बनाई जाए। साथ ही सारे गोवंश को नई गोशाला में शिफ्ट किया जाए।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि नंदीशाला के निकट छह एकड़ में गोशाला को शिफ्ट करने के लिए छह करोड़ रुपये का टेंडर लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।