फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversy over beautification, investigation underway

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में पक्की सड़क पर ब्लॉक बिछाने पर विवाद, स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए

Tue, 02 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Controversy over beautification, investigation underway
अस्पताल परिसर में सड़क पर ब्लॉक लगाने का कार्य। - फोटो : हलियापुर में दुर्घटना के बाद खड़ी जीप।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नागरिक अस्पताल में इस समय चल रहे कायाकल्प और सौंदर्यीकरण कार्यों पर विवाद गहरा गया है। परिसर में पहले से बनी पक्की सड़क पर ही ब्लॉक बिछाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कैथल पहुंचीं हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच की बात कही है।

उन्होंने साफ कहा कि यदि सौंदर्यीकरण के नाम पर किसी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी या ठेकेदार ने यह कार्य किया है, उसके काम की गुणवत्ता की जांच होगी और यह देखा जाएगा कि कार्य मानकों के अनुरूप है या सब-स्टैंडर्ड। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन


आरती राव ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद कमियों की कमी को भी जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीएमओ डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अस्पताल में सौंदर्यीकरण का काम एक निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहा है। पूर्व एडीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया था। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन ने उस दौरान पाया था कि संबंधित सड़क की स्थिति खराब थी। इसी आधार पर उस पर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लोगों ने कहा- सड़क पर ब्लॉक बिछाना गलत और फिजूलखर्ची

अस्पताल में दवाई लेने आए राकेश रंगा, मनोज कुमार, विनोद सहित अन्य लोगों ने कहा कि पहले से मौजूद पक्की सड़क पर ही ब्लॉक बिछाना न सिर्फ संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि तकनीकी रूप से भी गलत है।


प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को नया स्वरूप देने का काम जारी है, लेकिन गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों ने विभाग को सतर्क किया है। मामले में लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं और निरीक्षण की कमी के कारण ऐसे कार्य बेखौफ तरीके से किए जा रहे हैं। पक्की सड़क यह काम कराना समझ से परे दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed