{"_id":"66ccea45cfb5d8c0ce0990e6","slug":"control-room-created-to-follow-code-of-conduct-kaithal-news-c-18-1-knl1004-461420-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आचार संहिता पालन के लिए बनाया कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आचार संहिता पालन के लिए बनाया कंट्रोल रूम
Tue, 27 Aug 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चुनाव आयोग की आचार संहिता लग चुकी है और इसके पालन में कोई कोताही न हो, इसके लिए अब जिला सचिवालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां की गई शिकायतों का 100 मिनट में निस्तारण करने का दावा किया गया है।
कैथल सीटीएम गुरविंदर सिंह ने बताया कि यहां सीवीआईजीआईएल सिटीजन एप के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रकार के बिना अनुमति के लगे हुए पोस्टर बैनर, कोई बिना लाइसेंस के हथियार, शराब या ड्रग्स वितरण करने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का इ-लीगल कैश, संपत्ति विरुपण, फर्जी समाचार फैलाने, सांप्रदायिक घृणा भाषण देने, धमकी देने, मुक्त परिवहन या पेड न्यूज इत्यादि की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकते हैं। इस एप पर आई हुई शिकायतों का समाधान 100 मिनट में किया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इस कंट्रोल रूम में चुनाव में इस्तेमाल की गई अलग-अलग वेब पोर्टल व एप के लिए प्रशासन की ओर से 13 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। जो कि सुबह छह से दोपहर दो बजे तक व दो से रात के 10 बजे तक व रात के 10 से सुबह छह बजे तक तीन चरणों में अपनी अलग अलग ड्यूटियां देते हैं व शनिवार व रविवार को कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी देते है।
विज्ञापन
विभिन्न प्रकार की आईटी एप्लीकेशन और वेब पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हीं पोर्टल/आईटी एपीपीएस के लिए जिला प्रशासन कैथल ने शिक्षा विभाग के विभिन्न कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को लगाया गया है। इनके द्वारा वहां तैनात कर्मचारी किसी भी आचार संहिता के उल्लंघन की आई हुई ऑनलाइन शिकायत के समाधान हेतु कार्य करते हैं। यह कंट्रोल रूम डिस्ट्रिक्ट लेवल और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र पर बनाए गए हैं। जो 24 घंटे खुले रहते हैं।
सीवीआईजीआईएल और ईएसएसएस एप के लिए प्रशासन ने अरुण शर्मा लेक्चरर और हिमानी कपूर लेक्चरर और ईएनसीओआरई/ ईटीपीबी में सहायता हेतु पंकज वर्मा को नियुक्त किया है।
सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे में मंदीप, पिंकी शर्मा, गिन्नी वर्मा, राज कुमार व मुकेश शामिल है। दोपहर दो बजे से लेकर रात 10 बजे में दीपक कुमार, करण सैनी, नीरज वर्मा व अशोक कुमार शामिल है।
रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक शिवेंद्र, पवन कुमार, मोहित नरवानिया व सुरेश कुमार शामिल है।