फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Control in supplying intoxicating pills

Kaithal News: नशीली गोलियां सप्लाई करने में काबू

Thu, 30 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Control in supplying intoxicating pills
कैथल। थाना गुहला पुलिस ने नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 मई को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव स्यों माजरा निवासी मलकीत के मकान पर दबिश देकर आरोपी मलकीत को काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 10 गोलियों के 168 पत्तों से 1680 गोलियां बरामद हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार करके एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया था। आगामी जांच के दौरान आरोपी पिपली माजरा भूसथला जिला कुरुक्षेत्र निवासी अमरीक सिंह को काबू कर लिया। आरोपी मलकीत ने कबूल किया था कि उसको यह नशीली गोलियां अमरीक ने उपलब्ध करवाई थी। आरोपी अमरीक के कब्जे से 1500 रुपये ड्रगमनी बरामद की है। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed