{"_id":"67d08d9fce397c549008a66a","slug":"contractor-sent-to-judicial-custody-kaithal-news-c-18-1-knl1004-600186-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठेकेदार को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठेकेदार को न्यायिक हिरासत में भेजा
Wed, 12 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला परिषद सफाई घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की ओर से सोमवार को गिरफ्तार किए गए 13वें आरोपी ठेकेदार सुमित मिगलानी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां पर कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में कुल 15 आरोपी हैं। इसमें से 13 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी गिरफ्तार होना बाकी है जबकि एक अन्य आरोपी हाईकोर्ट से पहले ही जमानत ले चुका है।
गौरलब है कि एसीबी कैथल की टीम ने सोमवार देर शाम को अदालत परिसर के पास एक ठेकेदार व ऑटो एग्रोवेट इंडिया के फर्म के मालिक सुमित मिगलानी को काबू किया था। टीम ने जांच में आरोपी के घर से 2.60 लाख रुपये बरामद किए थे। अब इस घोटाले में आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी होना बाकी है। एसीबी ने अब तक पकड़े गए आरोपी अधिकारी व ठेकेदार से एसीबी ने इन से कुल 14.65 लाख रुपये की सरकारी राशि बरामद की थी। अभी भाजपा नेता प्रवीण सरदाना फरार चल रहा है। जबकि आरोपी जसविंदर हाईकोर्ट से जमानत ले चुका है।
यह है पूरा मामला ः कोरोना महामारी के समय जुलाई 2021 में पूर्व विधायक लीला राम ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें सफाई घोटाले की आशंका जताई थी। शिकायत में बताया था कि वित्त वर्ष 2020-21 में जिला परिषद को 31.64 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें से 15.82 करोड़ रुपये पंचायतों में सफाई कार्यों के लिए थे। आरोप लगे कि अधिकारियों और ठेकेदारों ने 35 से 40 प्रतिशत कमीशन लेकर राशि का गबन किया। जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों में तीन कनिष्ठ अभियंता, एक एसडीओ और एक लेखा लिपिक शामिल हैं। इनके अलावा आठ ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि 13वें आरोपी ठेकेदार सुमित मिगलानी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।