फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Consumers reached banks to exchange 2000 notes

Kaithal News: बैंकों में 2000 के नोट बदलवाने के लिए पहुंचे उपभोक्ता

Wed, 24 May 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Consumers reached banks to exchange 2000 notes
कैथल। बैंकों में मंगलवार से 2000 रुपये के नोट बदलने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के प्रमुख बैंकों में लोग 2000 के नोट बदलवाने के लिए पहुंचे। हालांकि बैंकों में नोट तो बदले गए, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए नोट बदलवाने की राशि सीमा निर्धारित की गई है। किसी भी उपभोक्ता को किसी भी प्रकार के खाते पर 20 हजार रुपये से ज्यादा के 2000 के नोट बदलने की अनुमति नहीं दी गई। पहले दिन काफी कम संख्या में उपभोक्ता बैंकों में नोट बदलवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

समय 10:31 मिनट
लघु सचिवालय के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुबह उपभोक्ता कतारों में लगकर नोट बदलवाते दिखाई दिए। बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल संधु ने बताया कि दो हजार रुपये के नोट बदलवाने की शुरुआत हुई है। इसलिए पहले दिन कुछेक उपभोक्ता नोट बदलवाने के लिए आए हैं। बैंक में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों के अनुसार हर उपभोक्ता को राशि बदलकर दें।
विज्ञापन

समय 11:50
अंबाला रोड स्थित बैंक शाखा में भी उपभोक्ता 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए पहुंचे। हालांकि पहले दिन ये तो पता नहीं लग पाया कि कुल कितने उपभोक्ताओं ने कितनी राशि के नोट बदलवाए, लेकिन करीब 11.50 बजे उपभोक्ता कतारों में खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित एसबीआई बैंक में एकाध उपभोक्ता नोट बदलवाने के लिए पहुंचे। करीब 12 बजे बैंक के बाहर खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि थोड़े-बहुत रुपये नकदी हमेशा घर पर रखनी पड़ती है। जो 2000 रुपये के नोट उनके पास हैं, उन्हें बदलवाकर पांच-पांच सौ रुपये के नोट लेने आए हैं।
वहीं एक्सिस बैंक में भी उपभोक्ता नोट बदलवाने के लिए पहुंचे। दोनों जगहों पर अधिकारियों ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बैंक में लेनदेन का कार्य किया जा रहा है। लेनदेन और नोट बदलवाने के संबंध में एलडीएम कार्यालय से ही अधिक जानकारी मिल पाएगी।
खाते में जमा करवाएंगे
उपभोक्ता अमरनाथ ने बताया कि आगामी दिनों में शायद भीड़ ज्यादा बढ़ जाए, ऐसे में अभी से नोट बदलवा रहे हैं। जो लिमिट बैंक ने निर्धारित की है, उसके बाद अगर दो-दो हजार रुपये के नोट बचते हैं तो उन्हें खातों में डलवा लेंगे।
उपभोक्ता खजाना राम ने बताया कि उसके पास 12 हजार रुपये के दो-दो हजार के नोट हैं। इन सबको वह बैंक में बदलवाने के लिए आया है। रोजाना के घरेलू प्रयोग के लिए उसने अपने पास कुछ नकदी रखी है, ताकि जरूरत पड़ते ही उसे इस्तेमाल कर सके।

एलडीएम सुरेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि वैसे तो मौजूदा कर्मचारियों के जरिये भी काम पूरी तरह से सही चल रहा है, लेकिन फिर भी जरूरत पड़ी तो बैंकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे अलग से इसके लिए काउंटर बनाएं। उन्होंने बताया कि कैथल शहर में सरकारी और निजी मिलाकर करीब 20 बैंक हैं, अभी तक बड़े बैंकों में ही उपभोक्ता नोट बदलवाने के लिए पहुंचे हैं। निर्धारित लिमिट तक नोट बदलवाने के लिए उपभोक्ता को किसी प्रकार की आईडी देने की जरूरत नहीं है। अगर मुख्यालय की ओर से इस संबंध में किसी प्रकार के निर्देश आए तो उसके बारे में उपभोक्ताओं को बताया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को कुल कितनी नकदी बदलवाई गई, इसके बारे में बुधवार को पता लग पाएगा। जिस बैंक में किसी उपभोक्ता का खाता है, वह वहां जाकर उपभोक्ता नोट बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed