{"_id":"684b2e736dedb490800a38fc","slug":"constructions-in-illegal-colony-on-karnal-road-demolished-kaithal-news-c-18-1-knl1004-668793-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करनाल रोड पर अवैध कॉलोनी में निर्माणों को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करनाल रोड पर अवैध कॉलोनी में निर्माणों को ढहाया
Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल-करनाल रोड पर गादड़ पट्टी क्षेत्र में तीन एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में निर्माणों को जिला प्रशासन के सहयोग से ढहाया गया। इस कार्रवाई में जिला योजनाकार रोहित चौहान और डीईटीसी सीमा बिडलान, जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे, सक्रिय रहे। डीटीपी कार्यालय की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
जिला योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि कैथल-करनाल रोड पर अवैध कॉलोनी की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पहले नोटिस दिया गया था पर अनुमति नहीं ली गई। इसके बाद टीम ने जेसीबी की मदद से कॉलोनी में बन रहे सीवरेज, बाउंड्री वॉल और रोड नेटवर्क को तोड़ दिया। संवाद