फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction work of Hansi-Kaithal Fourlane will start soon

Kaithal News: शीघ्र शुरू होगा हांसी-कैथल फोरलेन का निर्माण कार्य

Sat, 12 Aug 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Hansi-Kaithal Fourlane will start soon
कैथल। जिले के लोगों को जल्द ही एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिलेगी। इसके तहत अगले एक महीने में हांसी-कैथल फोरलेन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर लगा दिया जाएगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव तितरम में आयोजित जनसभा में दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के बाद जींद से कैथल मार्ग स्थित सैंकड़ों गांवों को फायदा मिलेगा। वहीं, इससे पहले केंद्र सरकार ने कैथल व पटियाला रोड पर सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा की है। इसके लिए भी 138 करोड़ रुपये का बजट भेजा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हांसी से कैथल की दूरी करीब 110 किलोमीटर की है। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों में तालाबों के सुधारीकरण के लिए 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है और अब तक करीब 1600 तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस हाईवे की घोषणा करीब सात साल पहले वर्ष 2016 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हांसी से जींद होकर कैथल तक फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा लोक निर्माण विभाग से सर्वे करवाया था। सर्वे दो साल पहले ही पूरा हो गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसे भारत-माला प्रोजेक्ट में शामिल करने का आह्वान केंद्र सरकार को किया था। प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए अलग से बजट जारी किया था। अब उप मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन सड़क की योजना को अपनी विशेष घोषणाओं में शामिल किया है।

दक्षिण हरियाणा से मजबूत होगा संपर्क

हांसी से कैथल तक फोरलेन सड़क का निर्माण होने के बाद अंबाला व कैथल की दक्षिण हरियाणा से संपर्क मजबूत होगा। हांसी से कैथल तक ढाई घंटे का समय लगता है। फोरलेन सड़क बनने के बाद केवल दो घंटे का समय ही लग पाया है।


प्रतिदिन हजारों वाहनों का होता है आवागमन ः हांसी से कैथल मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। दूसरा तितरम मोड़ से लेकर राजौंद तक सड़क खस्ताहाल है। ऐसे में वाहन चालकों को दुर्घटनाओं को सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन निर्माण के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed