Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Construction work demolished in illegal colony, walls and foundation removed with the help of JCB
{"_id":"611ff5508ebc3e79ee4ea8bd","slug":"construction-work-demolished-in-illegal-colony-walls-and-foundation-removed-with-the-help-of-jcb-kaithal-news-knl805512159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनी में गिराया निर्माण कार्य, जेसीबी की मदद से हटाई गई दीवारें व नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनी में गिराया निर्माण कार्य, जेसीबी की मदद से हटाई गई दीवारें व नींव
04-कैथल। अवैध कालोनियों में पीला पंजा चलाते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग।
- फोटो : Kaithal
Link Copied
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से पुलिस की सहायता से जींद रोड सहित कई जगहों पर अवैध निर्माण हटवाया गया। विभाग की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुदेश मेहरा के साथ पुलिस सुरक्षा के बीच गांव पट्टी चौधरी में कैथल-जींद रोड, जीवन राइस मिल के नजदीक लगभग 3.5 एकड़ भूमि में पनप रही अवैध कॉलोनी पहुंची। यहां शुरुआती चरण में ही जिला प्रशासन की मदद से अवैध निर्माण हटाया गया। जेसीबी मशीनों के साथ अवैध कॉलोनी व मार्केट को हटाने का कार्य सुबह 11.30 बजे शुरू किया गया।
विज्ञापन
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि गांव पट्टी चौधरी में निर्माणाधीन 3 रिहायशी मकानों की नींव, एक रिहायशी मकान की चहारदीवारी, मौके पर बनी मिट्टी की 3 सड़कों को पीले पंजे की मदद से तोड़ा गया। विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस किया गया था। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वह सस्ते प्लॉट के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं, न ही अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदें। मकान खरीदने से पहले जिला योजनाकार कार्यालय से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।