फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction of streets started in Fakir Peer Colony

Kaithal News: फकीर पीर कॉलोनी में गलियों का निर्माण शुरू

Mon, 07 Jul 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Construction of streets started in Fakir Peer Colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर की फकीर पीर कॉलोनी में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पालिका अभियंता राजेश प्रजापति की निगरानी में तकनीकी टीम सक्रिय रहेगी। इस कार्य के लिए आवश्यक सामग्री भी मौके पर पहुंच गई है।

कच्ची गलियों की समस्या को वार्ड एक की पार्षद कुमारी रेणू धानियां ने उठाया था। उनके प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हुआ है। पार्षद ने निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर दिया था और पूर्व में घटिया सामग्री की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाई थी।
विज्ञापन


निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान, वर्क सुपरवाइजर अमित राणा एवं अन्य कर्मचारी निरंतर निगरानी करेंगे। पार्षद रेणू धानियां ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास नीति के अनुरूप वर्षों से आबाद फकीर पीर कॉलोनी को कंक्रीट ब्लॉक्स की पक्की गलियों की सौगात दी जा रही है। विकास के रास्ते खोलने के लिए पहले इस कॉलोनी को वैध घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के प्रयासों से वार्ड को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली है। रेणू ने कहा कि उनका प्रयास पूरे वार्ड का समग्र विकास करना है, ताकि अन्य वार्डों को भी इसी तरह उन्नति की राह पर ले जाया जा सके।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि बरिश के मौसम में गलियों में पानी भर जाता था, जिससे पूरा क्षेत्र तालाब जैसा बन जाता था। जलभराव के कारण लोगों को घर से निकलने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे और बुजुर्ग घर में ही कैद हो जाते थे। अब पक्की गलियों के निर्माण से राहत की उम्मीद है।

पालिका अभियंता राजेश प्रजापति ने बताया कि वार्ड एक की पार्षद रेणू धानियां के माध्यम से घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत मिली थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेकर टीम ने कॉलोनी का दौरा किया। निर्माण एजेंसी को अनियमितताएं दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।


ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर सरकार गंभीर : ढांडा

पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में कलायत के वार्ड एक स्थित फकीर पीर कॉलोनी को वैध घोषित कर यहां व्यापक स्तर पर गलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पार्षद रेणू धानियां ने पूरे वार्ड के विकास का खाका उनके समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार यह वार्ड एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी तरह अन्य वार्डों में भी विकास की गति जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed