{"_id":"65e4e3020cb44a05fe028c97","slug":"construction-of-icu-stuck-due-to-non-completion-of-electrical-work-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-112226-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली संबंधी काम पूरा नहीं होने से अटका आईसीयू का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली संबंधी काम पूरा नहीं होने से अटका आईसीयू का निर्माण
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 30 लाख रुपये की मशीनें तो खरीदी पर नहीं मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
चिकित्सकों की मांग के लिए सिविल सर्जन स्वास्थ्य मंत्री से कई बार कर चुकी है पत्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिछले करीब डेढ़ साल से सामान्य अस्पताल में आईसीयू का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये का खर्च आना है। आईसीयू में मशीनें तो आ गईं है लेकिन बिजली की फिटिंग व अन्य कई व्यवस्था नहीं होने यहां का काम अधर में है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसे जुलाई 2023 तक पूरा करना था, लेकिन यह वर्ष 2024 के मार्च तक भी पूरा नहीं हो पाया है।
परंतु अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण यहां पर आने वाले मरीजों को अभी भी चंडीगढ़ या रोहतक पीजीआई में जाना पड़ता है। यही नहीं, यहां पर विभाग ने यहां के लिए करीब 30 लाख रुपये की अलग से मशीनें भी खरीद ली हैं। वहीं, अभी तक आईसीयू के लिए चिकित्सक भी नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने स्वास्थ्य मंत्री से चिकित्सकों की मांग पर पत्राचार भी किया है।
आईसीयू का निर्माण कार्य लेट-लतीफी के कारण लटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने बिजली संबंधी काम पूरा न होने के बावजूद इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का प्रयास किया तो स्वास्थ्य विभाग ने अधूरा होने के कारण इसे लेने से इंकार कर दिया। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही काम पूरा किया जाएगा। लेट लतीफी के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए किसी के पास जवाब नहीं है। इस आईसीयू में कुल 30 बेड लगाएं हैं। आईसीयू में इमरजेंसी सेवाओं में प्रयोग आने वाले अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा दी जानी है।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बन रहे आईसीयू का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। इसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यह आईसीयू एक महीने में विभाग को देने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि अप्रैल महीने में इसमें शुरू किया जाएगा।
- डॉ. सचिन मांडले, चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।