फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congressmen celebrated at Kisan Bhawan

किसान भवन पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated at Kisan Bhawan
10-कैथल। रणदीप सुरजेवाला को राजस्थान से राज्यसभा का सांसद बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कार्यकर्ता। - फोटो : Kaithal
कैथल। कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इससे उनका अब राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय है। इस उपलब्धि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान भवन सुरजेवाला आवास पर जमकर जश्र मनाया। वह कैथल से दो बार विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता किसान भवन पर एकत्रित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप सुरजेवाला को बधाई देने पहुंचे। एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और लड्डू बांटे गए। सुदीप सुरजेवाला व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला अब देश की सबसे बड़ी पंचायत में हरियाणा, राजस्थान व देश के तमाम मुद्दों पर बात रखेंगे। जनहितैषी नीतियों, किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग और आमजनमानस के हकों की लड़ाई को और ज्यादा मजबूत करेंगे। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सतबीर भाणा, नगर परिषद के पूर्व प्रधान रामनिवास मित्तल, बहादुर सैनी, रोशन पाडला, सुरेंद्र रांझा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, पीएल भारद्वाज एडवोकेट, शमशेर फौजी, हाकम सीड़ा, मंदीप स्यूंमाजरा, सोनू सेठ, रामकुमार बंसल, कुलदीप धारीवाल, बलवान कुराड़, मोहन शर्मा क्योडक़, अनिल गुर्जर, सतपाल शर्मा, कुलदीप लैल्लर, आनंद शर्मा, फूला राम बाजीगर, संजीव छौत, कैप्टन जयवीर, दिनेश शर्मा, जयपाल शर्मा, दिलबाग जेई, महेश गोगिया, बिल्लू सैनी, दिनेश शर्मा, रणधीर नैन, दलेल सिंह, रघुबीर रंगा, अमरजीत ओढ़, बंतु ओढ़, अरुण राणा,मुरारी लाल विनोद चहल भैणीमाजरा, कुलदीप शर्मा, लक्षमण प्रजापत, दिलबाग भैणी, चिरंजी शर्मा, रामनिवास दिल्लोवाली व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में कैथल से बने थे विधायक
वर्ष 2005 में सुरजेवाला के स्व. पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला ने कैथल से विधानसभा का चुनाव लड़कर विजय हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2010 में रणदीप सुरजेवाला कैथल से विधायक बनें और जीत हासिल की। वे हरियाणा सरकार में मंत्री रहे। इसके बाद वर्ष 2015 में भी रणदीप सुरजेवाला विजयी रहे। वर्ष 2019 में सुरजेवाला विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए थे लेकिन कांग्रेस संगठन में वे लगातार एक से बढ़कर एक पद हासिल करते रहे हैं। अब राज्यसभा में चुने जाने पर सदन में कांग्रेस को एक बेहतर वक्ता मिल जाएगा।

सुरजेवाला संसद में जाकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे
सीवन। पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला संसद के ऊपरी सदन में जा कर क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने व उन्हें हल करवाने का काम करेंगे। सुरजेवाला पुराने दिग्गज हैं और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहने के कारण उन्हें राज्यसभा में भेजा जा रहा है। इसके लिए सोनिया गांधी व राहुल गांधी को धन्यवाद है। रणदीप सिंह सुरजेवाला की वफादारी का सिला उन्हें मिला है। क्षेत्र में बहुत सी समस्याएं हैं, जिनके बारे में वह आवाज संसद के ऊपरी सदन में उठाएंगे। इसी प्रकार से हरियाणा धानक जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने सुरजेवाला को राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed