फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress wants to swallow the country: Yogi Adityanath

देश को निगल जाना चाहती है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ

Fri, 04 Oct 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Congress wants to swallow the country: Yogi Adityanath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन आशीर्वाद रैलियों को संबोधित किया। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक शासन में रही लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया कि जनता उन्हें फिर से सत्ता में लाए। वह देश को निगल जाने की नीति पर चल रही है, लेकिन उसका यह सपना पूरा होने वाला नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, जिसके चलते देश तरक्की पर नहीं चल सका।

योगी ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया तो भाजपा सरकार ने भी 500 साल बाद श्रीराम मंदिर बनवाया, जिसे कांग्रेस कभी नहीं बनवा पाती। वह तो मंदिर के निर्माण में रोड़ा बनी रही। उन्होंने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि साढ़े सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां डबल इंजन की सरकार में खूब तरक्की हुई है। युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार मिले हैं तो भ्रष्टाचार पर भी अंकुल लगा है। हरियाणा सरकार ने माफिया राज भी खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं थी तो कारोबारी भी निवेश करने से कतराने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनी तो फिर से माफिया होंगे हावी और क्षेत्रवाद व परिवारवाद बढ़ेगा : योगी





कैथल के कलायत में योगी आदित्य नाथ ने कहा कि समाज को जाती, धर्म, भाषा व क्षेत्र के नाम पर बांटना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। कांग्रेस ने समाज को टुकड़ों में बांट कर समाज का आधार कमजोर किया है। यदि आधार कमजोर होगा तो सनातन समाज कमजोर होगा। यदि सनातन समाज कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। कांग्रेस का हाथ सदा माफिया व दंगाइयों के साथ रहा है। जबकि भाजपा पूरे देश में समान रूप से विकास करवा रही है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो काम 65 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने कुछ ही समय में पूरा करके दिखा दिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस राम मंदिर बनवा सकती थी। क्या कांग्रेस पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटवा सकती थी। कांग्रेस पार्टी ने तो लोकसभा चुनाव में कहा था कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान और देश से आरक्षण को समाप्त कर देगी। भाजपा सत्ता में आई और ऐसा कुछ हुआ क्या। कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है। योगी ने कहा कि हरियाणा में यदि कांग्रेस सरकार बनाती है तो फिर से माफिया हावी होंगे और क्षेत्रवाद व परिवारवाद बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed