फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress public protest in Kaithal on 13th

Kaithal News: कैथल में कांग्रेस का जनाक्रोश प्रदर्शन 13 को

Fri, 11 Aug 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress public protest in Kaithal on 13th
कैथल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुदीप सुरजेवाला ने ढांड किसान भवन पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें तय किया गया कि 13 अगस्त को जनाक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। भाई उदय सिंह किला मैदान में कांग्रेेसी एकत्र होंगे और फिर वे लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचेंगे। कार्यक्रम के संबंध में इस मौके पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई।
विज्ञापन


बाद में सुदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गठबंधन सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आइडी, प्रॉपर्टी टैक्स, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, पोर्टल के तहत जनता को भ्रमित कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बनने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ की प्रभारी व महासचिव कुमारी शैलजा और पूर्व सीएलपी लीडर व विधायक किरण चौधरी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को भाई उदय सिंह किला मैदान में सुबह नौ शहरवासी व कैथल हल्के से कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद वहां से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि हर नेता अपने तरीके से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। सबका एक ही उद्देश्य है कांग्रेस को सत्ता में लेकर आना और जनता के हकों के लिए गठबंधन सरकार को झुकाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ सुरेंद्र रांझा, सोनू सेठ, रामनिवास मित्तल, रोशन पाडला, दर्शन खनौदा, सतीश चहल दिल्लोंवाली, कर्मा राजराणा, मुरारी, रघुबीर रंगा, दलेल खुराना, रामनिवास चहल, विक्रम गुहणा, बक्खा सिंह, बलिंद्र शर्मा सिरटा व राजेंद्र शर्मा बलवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed