{"_id":"66ef4175123649a83c010964","slug":"congress-bjp-caused-harm-to-reservation-akash-anand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-481255-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-भाजपा ने आरक्षण को पहुंंचाया नुकसान : आकाश आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-भाजपा ने आरक्षण को पहुंंचाया नुकसान : आकाश आनंद
Sun, 22 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद, कैथल। विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा के कलायत से प्रत्याशी इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के पक्ष में प्रचार करने के लिए शनिवार को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक एवं बहन मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने जनसभा की। इस मौके पर आनंद ने कहा कि राज्य सरकारें एससी एसटी समाज को अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी जाति को आरक्षण का लाभ दे सकती है और उसे छीन भी सकती है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले के चलते कुछ लोग आरक्षण को खत्म करने का प्रयास करते हैं। भाजपा व कांग्रेस ने सोची-समझी साजिश के तहत यह फैसला करवाया है। बहन मायावती के इस मुद्दे पर सवाल पूछने पर सपा व कांग्रेस नेताओं ने चुप्पी साध ली। यह एससी समाज की आजादी छीनने की शुरुआत है। बहन मायावती ने एनडीए व इंडिया एलायंस को कहा है कि यदि ये सच में एससी समाज के हितैषी हैं तो संसद के जरिए संविधान की नौंवी सूची में डालकर हमेशा के लिए आरक्षण को सुरक्षित करें।
आनंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गांव-गांव जाकर संविधान दिखाकर आरक्षण की रक्षा करने की बात कहने वाले राहुल गांधी बहन मायावती की ओर से यह सवाल पूछे जाने पर यहां से बोरिया बिस्तर उठाकर विदेश में चले गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी दलित हैं। यदि वे भी आरक्षण पर दी जा रही इस व्यवस्था की अनदेखी कर रहे हैं तो ऐसे लोगों को काशीराम ने चम्मचे कहा था। पंडित नेहरू व गांधी आरक्षण के विरोधी थे। राहुल गांधी, कांग्रेस व हुड्डा बाबा साहब आंबेडकर, दलित व आरक्षण विरोधी थे और रहेंगे।
विज्ञापन
आनंद ने कहा कि हुड्डा व कांग्रेस नेता दलित समाज की इतनी बड़ी नेता बहन शेल्जा को लेकर अपशब्द कहते हैं। जिस दलित नेता ने पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया, जो कांग्रेस उस नेता का सम्मान नहीं कर सकती। वह दलित समाज का क्या सम्मान करेगी। इसीलिए ऐसी कांग्रेस पार्टी को यहां फटकने भी नहीं देना है।
आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने भी 10 साल तक सरकार में दलितों के लिए कोई काम नहीं किए। भाजपा ने पिछले 10 साल में प्राइमरी स्कूल बंद करने का काम किया। हमारे बच्चों को अशिक्षित रखकर उन्हें गुलाम बनाकर रखने का प्रयास किया है। खुद को बहन मायावती, खुद को आकाश आनंद, रणधीर सिंह बैनीवाल, ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला बनकर काम करें। आगामी 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल का जन्मदिन उचाना मंडी में मनाएंगे।
कहा कि जब वे जींद की धरती उचाना से दहाड़ेंगी तो भाजपा-कांग्रेस का शासन हिल जाएगा। उस दिन इनेलो व बसपा की सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। हरियाणा बसपा के प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व मान्यवर कांशीराम को नमन करते हुए व बहन कुमारी मायावती को अपना आदर्श नेता मानते हुए, देवीलाल को सम्मान पेश करते हुए इस कार्यक्रम में पहुंचे।