{"_id":"68278b2bd9185ffe120f1364","slug":"complaint-given-to-district-municipal-commissioner-kaithal-news-c-18-1-knl1004-648454-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला पालिका आयुक्त को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला पालिका आयुक्त को दी शिकायत
Sat, 17 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नगर पालिका की प्रोसिडिंग बुक मेंं अधिकारियों पर मनमर्जी से प्रस्तावों को स्वीकार और अस्वीकार करने पर बैठक के संबंध में लिखी गई प्रोसिडिंग पर जिला पालिका आयुक्त को शिकायत दी गई है। दरअसल, कलायत नगर पालिका में गत 16 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम का नामकरण संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव आंबेडकर के नाम से करने के प्रस्ताव को रद्द करने और बिना शीर्ष अधिकारियों की मंजूरी के भारी भरकम पुराने बिलों के प्रस्ताव को अधिकारियों की ओर से मर्जी से स्वीकार करने के आरोप लगे हैं। इस पर जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि फिलहाल कलायत नगरपालिका की प्रोसिडिंग बुक मेंं डाले गए प्रस्तावों को उनके कार्यालय द्वारा मंजूरी नहीं दी गई है। पार्षदों की शिकायत और तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान मेंं रखते हुए प्रोसिडिंग बुक से जुड़ी कार्यवाही को पूरा किया जाएगा। संवाद