फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complain if money is withdrawn from account: SP

खाते से निकले रुपये तो दें शिकायत : एसपी

Thu, 06 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Complain if money is withdrawn from account: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस प्रशासन ने साइबर ठगों से सावधान रहने के लिए अपील की है। एसपी राजेश कालिया ने लोगों से कहा कि खाते से जब भी कोई ठग रुपये निकाल ले तो उसकी शिकायत जरूर करें।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है। पैसों का लेनदेन हो या फिर कॉलेज की फीस, बिल का भुगतान समेत कई काम आज तुरंत हो जाते हैं। ऑनलाइन गतिविधियां बढ़ने के साथ ही धोखाधड़ी के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ग्राहक के पास मैसेज आता है कि आपके बैंक खाते से इतनी राशि निकाली गई है, लेकिन यह पैसे खाता धारक की ओर से नहीं निकाले गए हैं, तो ऐसे में परेशान होना लाजिमी है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अगर आपकी गलती नहीं है, और आपके खाते से किसी ने धोखा करते हुए रुपये निकाले हैं, तो शिकायत करें। कुछ जरूरी हिदायतों का पालन करते हैं तो आपके खाते से निकला हुआ रुपया वापस मिल सकता है। उन्होंने बताया कि जब भी खाते से रुपये निकलने का मैसेज आए तो सबसे पहले बैंक को इस मामले की सूचना दें, क्योंकि समय रहते अगर बैंक को सूचना मिल जाएगी तो उस ट्रांजेक्शन को रोका जा सकता है। वहीं अगर आपकी कोई गलती नहीं है, रुपये आपके अकाउंट में वापस आ जाते हैं। पुलिस को मामले की शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धोखे से आपके बैंक खाते से किसी ने अगर रुपये निकाले हैं, तो बैंक को जानकारी देने के साथ ही अपने निकटतम पुलिस थाने या साइबर थाना में भी शिकायत दें। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर सूचना दें। एसपी ने कहा कि आमजन ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी मिलते ही तुरंत साइबर क्राइम को कॉल कर जानकारी देंगे, तो गलत ट्रांजेक्शन को रोका जा सकता है।


उन्होंने कहा कि साथ ही इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि अगर आपने झांसे में आकर खुद ओटीपी नंबर किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर किया है, तो निकाले गए रुपये की जिम्मेदारी बैंक नहीं लेता है। इसलिए कभी भी अपना ओटीपी नंबर किसी के साथ शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed