फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Compensation will be given in 12 cases of dog bite

Kaithal News: कुत्ते के काटने के 12 मामलों में मिलेगा मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Compensation will be given in 12 cases of dog bite
दयालु-2 योजना के तहत बैठक लेते एडीसी। प्रवक्ता - फोटो : चूड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 15 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने को आयोजित की बैठक। स्रोत स्वयं
कैथल। लघु सचिवालय में बुधवार को जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी डाॅ. सुशील कुमार ने योजना के तहत आए आवेदनों पर विचार किया। बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल कौर ने बतौर सदस्य सचिव कुल आवेदनों की जानकारी दी। एक-एक मामले में विचार करने के बाद एडीसी डाॅ. सुशील कुमार की अध्यक्षता में कमेटी ने 30 में से 13 मामलों में मुआवजे के लिए मंजूरी दी।
विज्ञापन

एक मामले में विभाग मुख्यालय से मार्गदर्शन लिए जाने का निर्णय हुआ और 16 मामलों में नियम पूरे न होने पर रिजेक्ट किए जाने का फैसला लिया गया। मंजूरी दिए जाने वाले मामलों में 12 मामले कुत्तों के काटने व एक मामले में बेसहारा पशु के कारण एक व्यक्ति के घायल होने पर मुआवजे की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

एडीसी डाॅ. सुशील कुमार ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसमें बेसहारा पशुओं के मामले में पीड़ित लोगों और परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है। कोई भी परिवार जिसमें कोई सदस्य जो बेसहारा पशुओं के हमले या पशुओं के कारण घायल हो जाते हैं, या फिर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो पात्र परिवार हादसे के 90 दिन के भीतर-भीतर दयालु-2 योजना के तहत आवेदन करें, ताकि नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिलाया जा सके। बैठक में डीडीपीओ रीतू लाठर, सीएमओ डॉ. रेनू चावला और डीएसपी बीरभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी डाॅ. सुशील कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित मानदंडों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए और आपसी समन्वय बढ़ाते हुए पात्र व्यक्तियों तक योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए।

दयालु-2 योजना के तहत बैठक लेते एडीसी। प्रवक्ता

दयालु-2 योजना के तहत बैठक लेते एडीसी। प्रवक्ता- फोटो : चूड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 15 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने को आयोजित की बैठक। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed