{"_id":"693c738e3c322ff4480e9883","slug":"colourful-presentations-given-along-with-sports-festival-yoga-and-karate-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-800585-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल उत्सव योग, कराटे प्रतियोगिता के साथ दीं रंगारंग प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल उत्सव योग, कराटे प्रतियोगिता के साथ दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
Sat, 13 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव 2025 का शुक्रवार को समापन हुआ। प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विविध खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खेल उत्सव में योग, कराटे प्रतियोगिता के साथ बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय बैंड, स्वागत गीत, भांगड़ा, आकर्षक रिद्म प्रस्तुति और पी.टी. फ्यूज़न ड्रिल के साथ हुई। इसके बाद प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने दौड़ों का औपचारिक शुभारंभ किया, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह का संचार हुआ।
विद्यार्थियों ने हनी बनी रेस, पेंग्विन रेस, विगल वॉक, कोन बैलेंसिंग, स्लो साइकल, सैक रेस, कैंगारू रेस, बैक बडी सैक चैलेंज, टावर ऑफ बैलेंस, ब्लॉसम विंग्स और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रधानाचार्या तनु पूनिया और डायरेक्टर अभिषेक सहारण द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, वहीं डायरेक्टर अभिषेक सहारण ने कार्यक्रम की सराहना की। शिक्षकों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता और सहायक स्टाफ की दौड़ भी हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।