फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Collective recitation of Geeta verses in Dhand

Kaithal News: ढांड में गीता श्लोकों का किया सामूहिक उच्चारण

Thu, 12 Dec 2024 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
Collective recitation of Geeta verses in Dhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एक मिनट एक साथ गीता के तीन श्लोकों का सामूहिक उच्चारण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने गीता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता गीता सार्वभौमिक ग्रंथ है। जिसकी शिक्षाएं हमें कर्म करने की प्रेरणा देती हैं। गीता में कर्म योग के साथ-साथ भक्ति और ज्ञान योग का भी समावेश है। जिसका अनुसरण करके मनुष्य जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान पा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए गौरव का दिन है। निश्चित ही वर्तमान समय में भारत पूरे विश्व गुरु बनकर अपने ज्ञान का परचम लहराने जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के सम्मिलित प्रयासों से गीता जयंती महोत्सव वैश्विक रूप में मनाया जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि प्रात: 11 बजे का समय अद्भुत रहा जब हमने विश्व शांति,सद्भाव, सर्वत्र सुख, समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और राष्ट्र गौरव वृद्धि के लिए गीता जयंती के अवसर पर इस आध्यात्मिक क्षण के माध्यम से एक दूसरे के साथ जुडक़र शिक्षा के महत्व और पावन धरा के धरोहर को सहेजने का प्रयास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने किया गीता श्लोक का उच्चारण

कैथल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव पर बुधवार को शिक्षा विभाग के सौजन्य में जिले भर के स्कूलों से ऑनलाइन 4500 विद्यार्थियों ने इस श्लोकोच्चारण कार्यक्रम में शिरकत कर गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण किया। वहीं पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल जाखैली अड्डा में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव पर 600 छात्राओं ने गीता श्लोकोच्चारण किया। प्रिंसिपल बिमला सिरोही ने कहा कि गीता हमें संदेश देती है कि मनुष्य को अपना कर्म करना चाहिए ओर फल की इच्छा नही करनी चाहिए, अच्छे कर्मों का फल हमेंं अच्छा ही मिलता है। हमें गीता के पथ पर चलना चाहिए ओर ये ही हमारा मूलमंत्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed