Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold winds drop mercury, yellow alert till 8th, fog will increase now

Kaithal News: ठंडी हवाओं से गिरा पारा, 8 तक यलो अलर्ट, अब बढ़ेगा कोहरा

Sat, 06 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cold winds drop mercury, yellow alert till 8th, fog will increase now
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड ने आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई दो से तीन डिग्री की यह गिरावट सुबह-शाम की ठिठुरन को और बढ़ा रही है।

तेज धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी हुई है, जिससे सामान्य कार्यों के दौरान भी लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम बदलने से प्रदूषण स्तर में भी सुधार दिखा है। साथ ही सुबह और देर शाम घना कोहरा बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और वहां से चल रही ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, इसी कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में और कमी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम 8 तक रहेगा खुश्क ः विभाग के मुताबिक, 8 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी रहने के कारण उत्तर व पश्चिम हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध, जबकि दक्षिण हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध देखी जा सकती है।


मौसम विभाग का कहना है कि बीते तीन दिनों में मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के मुकाबले अधिकतम तापमान 2–3 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। विभाग ने शीतलहर और ठंडे दिन की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है। तेज ठंडी हवाओं के कारण सुबह-सवेरे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे और सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को खासा एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस अवधि में हवा की दिशा में बदलाव व धीमी गति से संचालित हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे कुछ स्थानों पर अलसुबह धुंध की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed