फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold wave increased chills, no relief from winter yet

शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सर्दी से अभी नहीं राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increased chills, no relief from winter yet
Cold wave increased chills, no relief from winter yet - फोटो : Kaithal
कैथल। भीषण शीतलहर से लोगों को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली। एक ओर जहां तापमान कम रहने से ठिठुरन बनी रही तो तेज सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे रहने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह शीतलहर के लगातार जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानों में कंपकंपी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम सर्द बना रहा। पूरे दिन शीतलहर चलती रही। ठंडी हवा चलने के साथ ठिठुरन ज्यादा हो गई। दिनभर धूप नहीं निकली। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर में धूप का निकलना जल्द शुरू हो जाएगा लेकिन कम तापमान और ठंडी हवाएं अभी जारी रहेंगी। इससे लोगों को शीतलहर और ठिठुरन का सामना लगातार करना होगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि अभी शीतलहर से राहत मिलने वाली नहीं है। ठंडा मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है लेकिन धूप नहीं निकलने से अन्य फसलों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed