{"_id":"57af6ab74f1c1b502dee49a5","slug":"cm-raily-development-issues-kalayat-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने कलायत में खोला विकास का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने कलायत में खोला विकास का पिटारा
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीएम का महामाला पहनाकर स्वागत किया गया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के प्रयासों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश का लिंगानुपात बढ़कर 900 से ज्यादा हो गया है। सीएम शनिवार को कलायत अनाज मंडी में आयोजित रैली में भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा द्वारा आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कलायत हलका को बड़ी सौगातें देते हुए मांग पत्र में रखी गई सभी मांगों को पूरा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कलायत में करीब डेढ़ दशक से लंबित चली आ रही कपिलमुनि महिला महाविद्यालय को राजकीय महाविद्यालय घोषित करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता पर मुहर लगाई।
सीएम ने कलायत उपमंडल में लघु सचिवालय बनाने, कलायत सहित 6 गांवों में स्टेडियम बनाने सहित कलायत शहर में पीएवसी को सामान्य अस्पताल का दर्जा देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा 48 कोस की परिधि में आने वाले सभी तीर्थों का उद्धार करने के साथ-साथ जिला कैथल के सभी तीर्थों का उद्धार किया जाएगा, जिसमें कलायत का कपिलमुनि तीर्थ भी शामिल है।
रैली में कलायत हलका से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। मुख्यमंत्री कलायत पहुंचने पर कपिलमुनि मंदिर गए। जहां से पूजा करने के बाद करीब 4 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे। रैली में पहुंचने पर आयोजक धर्मपाल शर्मा ने सीएम सहित सभी का अभिनंदन किया। इसके बाद रैली को केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद राजकुमार सैनी, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने संबोधित किया।
विज्ञापन
सरकार का ईमानदारी व पारदर्शिता पर जोर
सीएम ने कहा कि सरकार का ध्यान पारदर्शिता व ईमानदारी पर रहा है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काफी कदम उठाए हैं। काफी हद तक सफल भी हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री द्वारा उठाई गई बातों पर बोले सीएम
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कई बातें प्रमुखता से उठाई। जिसमें उन्होंने सत्ता द्वारा कलायत की उपेक्षा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीएम साहब यह जरुर सुनिश्चित करें कि जो घोषणाएं हों, उन पर काम जरूर हो जाए। साथ ही उन्होंने कलायत में उद्योग लगाने का आह्वान किया। सीएम ने इन बातों के जवाब में अपने भाषण मेें कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत अब तक विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं में से 40 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है तथा अन्य 40 प्रतिशत घोषणाओं पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि शेष 20 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा करने में सरकार पूरी तरह गंभीर है। उद्योग की मांग पर सीएम ने कहा कि आप इस्पात मंत्री हैं। इसलिए कोई बड़ा उद्योग कलायत में जरूर लगाएं।
22 माह में 2300 करोड़, 48 साल में 1200 करोड़ मुआवजा
सीएम ने कहा कि 22 माह के कार्यकाल में अब तक प्रदेश में 2300 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। जबकि इससे पूर्व हरियाणा में 48 साल में महज 1200 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया। सरकार किसानों के हित में योजनाओं को लागू कर रही है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर भी योजनाएं लागू की हैं।
कपिल मुनि मंदिर में की पूजा
मुख्यमंत्री ने कपिलमुनि तीर्थ स्थल पर कपिलमुनि मंदिर में पूजा अर्चना की तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए 12 कन्याओं को भी सम्मानित किया।
धर्मपाल शर्मा ने किया सभी नेताओं का अभिनंदन, कलायत के पिछड़ेपन को दूर करने की मांग रखी
धर्मपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विकास से महरूम कलायत में मुख्यमंत्री विकास की गंगा बहाएं। जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों से पिछड़ापन दूर होगा। विकास रैली को सांसद राजकुमार सैनी, राव सुरेंद्र, जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, रणधीर गोलन ने संबोधित किया। मंच का संचालन भाजपा युवा नेता उमेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक कुलवंत बाजीगर, दिनेश कौशिक, प्रेमलता, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, जिला परिषद की चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर, आईजी सुभाष यादव, डीसी रवि प्रकाश गुप्ता, एसपी सुमेर प्रताप सिंह, भाजपा नेता अरूण सर्राफ, रवि भूषण गर्ग, रविंद्र धीमान, संजय भारद्वाज, मेनपाल राणा, सरदार हरपाल सिंह, वीरेंद्र छौत, कमलेश ढांडा, शंकुतला वजीरखेड़ा, संदीप गोयल, शैली मुंजाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर व अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे।
सांसद सैनी व कैप्टन के बीच दूरी साफ नजर आई
सांसद राजकुमार सैनी व भाजपा के दो जाट नेताओं के बीच दूरी साफ नजर आ रही थी। अग्रिम पंक्ति में एक साथ बैठे होने के बावजूद भी नेताओं के बीच के मौन को मंडप में मौजूद सभी नेताओं ने नोट किया। हांलाकि कैप्टन अभिमन्यु ने अपने भाषण में सांसद राजकुमार सैनी का नाम लिया और मंच पर पहुंचते ही चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सांसद राजकुमार सैनी से हाथ भी मिलाया।
कई दिनों से थी सैनी के रैली में आने का चर्चा
मुख्यमंत्री की रैली में सांसद राजकुमार सैनी के आने का मुद्दा कई दिनों से चर्चा में था। कलायत में जितने भी फ्लैक्स लगे थे उनमें से किसी पर भी सांसद की तस्वीर नही थी। लोगों में इस बात को लेकर भारी चर्चा थी कि सांसद रैली में आएंगे या नही। रैली के शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सांसद अचानक मंच पर पहुंच गए। जिस कारण प्रशासन में एक बार तो हड़कंप मच गया।
कलायत हलका से उमड़ा था सैलाब
रैली में कलायत हलका से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। महिलाओं की संख्या भी कम नहीं थीं। पंडाल के बाहर भी हजारों लोग खड़े रहे।
महिलाओं ने सीएम के भाषण के बीच में की नारेबाजी
रैली में शामिल कई महिलाओं ने सीएम के भाषण के बीच में ही पहले तो सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। बाद में हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाए। सीएम ने उन्हेें कहा कि आप अपनी मांगें बता देना, उन्हें पूरा कर देंगे।
कलायत हलका के विधायक रहे नदारद
रैली में कलायत हलका के विधायक जयप्रकाश नहीं पहुंचे। निर्दलीय विधायक जयप्रकाश ने जीतने पर भाजपा के समर्थन का ऐलान किया था। लेकिन बाद में सरकार के साथ उनकी नहीं पटी। शायद यही कारण है कि वे रैली से दूर नजर आए। वहीं पूंडरी हलका से निर्दलीय विधायक प्रो दिनेश कौशिक रैली में पहुंचे हुए थे।
ये दी सीएम ने सौगातें
-डी प्लान मंजूर होते ही कलायत में हुडा का सेक्टर बनाया जाएगा।
-कैलरम गांव में हर्बल पार्क बनाया जाएगा।
-कलायत में पीएचसी को बढ़ाकर सिविल अस्पताल बनाए जाने का ऐलान।
-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण।
-कलायत में 6 एकड़ में, गांव कुराड़, सौंगल, ब्राह्मणीवाला में 4 एकड़ में खेल स्टेडियमों का निर्माण।
-10 गांवों में व्यायामशालाओं का निर्माण।
-कलायत में पावर हाउस का पुनर्निर्माण।
-सांघन में 33 केवीए का निर्माण।
-कलायत में सामुदायिक केंद्र का निर्माण।
-कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन आने वाले 48 कोस की परिधि के सभी तीर्थों को केंद्र से ग्रांट लेकर जीर्णोद्धार।
-अनाज मंडी से रेलवे स्टेशन तक 2 पुलों का निर्माण।
-कलायत हलका में सड़कों के लिए 30 करोड़ का ऐलान।
-तीन गोशालाओं कलायत, खंडालवा व बात्ता के लिए 5-5 लाख का ऐलान।
-राजौंद में 5 एकड़ जमीन मिलने पर सीवरेज प्लांट का निर्माण।
-बालू पीएचसी का नवनिर्माण।
-कलायत में जमीन मिलने पर पार्क का निर्माण।
-कलायत शहर के लिए 5 करोड़, राजौंद के लिए 5 करोड़ तो गांवों के लिए 10 करोड़ विकास कार्यों के लिए अलग से राशि।