फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM laid the foundation stone of medical college in Sampan Khedi village of Kaithal

Kaithal News: कैथल के सांपन खेड़ी गांव में सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
CM laid the foundation stone of medical college in Sampan Khedi village of Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांपन खेड़ी गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। इसका निर्माण करीब 950 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसे पूरा होने में दो साल लगेंगे। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम के तहत पहले भूमि पूजन किया। इसके बाद नारियल तोड़कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जा रहा है। इसके तहत अभी सिरसा और फतेहाबाद में भी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होना है। इसके बाद चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाने पर विचार किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के आईजी महिला कॉलेज और सापंन खेड़ी गांव में जनसंवाद भी किया। आईजी कॉलेज में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही छह बुजुर्गाें की पेंशन बनाई। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में पूछा कि यहां पर कितने बुजुर्ग हैं। जिनकी अभी तक पेंशन नहीं बनी है। यहां पर छह बुजुर्गाें ने हाथ खड़े किए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पेंशन तुरंत बनेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले तो लोगों के बीच माइक देकर लोगों की शिकायतों को सुना। इसके बाद वह स्वयं सभागार के गेट पर खड़े हो गए और जिन भी व्यक्तियों ने शिकायतें देनी थी, उन्हें एक-एक करके बुलाया। मुख्यमंत्री ने सभी की शिकायतें सुनी और समाधान किया।
विज्ञापन

इस दौरान कैथल के राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे की बीमारी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी, इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त शहर से जुड़ी समस्याओं के लिए एसपी, डीसी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कैथल में बनने वाले रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण में देरी पर जब मुख्यमंत्री के समक्ष सवाल आया तो मुख्यमंत्री ने इसका निर्माण न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके सर्वे में व्यावहारिकता नहीं मिली है। इसलिए यहां पर रेलवे फाटक ही बना रहेगा। यदि जरूरत होगी तो इसकी जगह फाटक के साथ एक अंडरपास और बनाया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सांपन खेड़ी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम किया। यहां पर कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांवों के सरपंचों से लिखित में शिकायत ली और उनसे सरकार की तरफ से करवाए जा रहे कार्याें पर फीडबैक भी ली।
संबोधन में मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद के दौरान कहा कि हमारी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उनकी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा काम किए हैं। कहा कि जब भाजपा सरकार आई तो प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 है। अभी 2185 एमबीबीएस की सीटें हैं जो आने वाले समय में 3500 होंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास किया है। प्रदेश में 72 नए कॉलेज खोले गए हैं, इनमें से आधे कॉलेज लड़कियों के हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर प्रहार किया है। पहले स्थिति ये थी कि आम लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से योजनाओं का लाभ घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज जो भी पात्र परिवार हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। इसमें बुढ़ापा पेंशन हो या फिर अन्य योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पात्र परिवार सरकार की आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा रहे हैं।

ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा देने की घोषणा की-
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 21 व 22 अक्तूबर को होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा और उन्हें यह यात्रा निशुल्क मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जीएसटी में हुए भ्रष्टाचार पर कहा कि इसकी जांच जारी है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 10 साल पहले ऐसी स्थिति थी कि जब तक कोई नौजवान 10 या 20 लाख नहीं देता था। तब तक उसे नौकरी नहीं मिलती। हमने बिना पर्ची और बिना खर्ची के ही नौकरियां दी है। जनसंवाद कार्यक्रम इसके गवाह हैं। यदि किसी ने रुपये मांगें तो उसे हम देख लेंगे। किसानों का धान लगातार खरीदा जाएगा। यही सरकार का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed