फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM give girls college to village ladaana chaaku

अमर उजाला एक्सक्लूसिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
CM give girls college to village ladaana chaaku
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी तीन अगस्त को जिले को दो बड़े तोहफे देंगे। गांव लदाना चक्कू में महिला कॉलेज बनाया जाएगा। साथ ही सीएम जिले में 105 परिवारों को घरों का तोहफा देंगे। जिसमें 50 कैथल शहर में व 55 गुहला-चीका शहर मेें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकान हैं। सीएम वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इन परिवारों को औपचारिक रुप से घर सौंपेंगे।
विज्ञापन

दर्जनों गांवों की बेटियों को मिलेगी राहत
गुहला से खरकां रोड पर गांव लदाना चक्कू आता है। उरलाना, सौथा, खरकां सहित गुहला-चीका व सीवन के दर्जनों गांव इस क्षेत्र में है। जहां से कैथल व गुहला-चीका करीब 20 किलोमीटर या इससे भी अधिक दूर हैे। जिस कारण इन गांवों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीसी सुजान सिंह ने अमर उजाला को बताया कि अब सीएम आगामी तीन अगस्त को बेटियों को राखी के दिन तोहफा देंगे। इस दिन गांव में सीएम के कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंस से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये की राशि दी गई
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन तरह से सहायता दी जा रही है। जिसमें कच्चे मकान मालिकों को नया मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये तक की अनुदान राशि तीन चरणों में दी जाती है। दूसरी श्रेणी में बिना भूमि के जरूरतमंदों को न्यूनतम लागत पर फ्लैट बनाकर दिए जाने हैं और तीसरी श्रेणी में बैंकों से लोन दिलवाया जा रहा है। जिसमें सरकार द्वारा ब्याज की राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में होगा कार्यक्रम
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के रामाकृष्णा हाल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। नगर परिषद अशोक कुमार ने बताया कि अध्यक्षता सांसद नायब सैनी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed