{"_id":"69372f9d11d52948d1058f2b","slug":"cm-flying-raid-in-dfsc-department-kaithal-news-c-18-1-knl1004-797692-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएफएससी विभाग में सीएम फ्लाइंग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएफएससी विभाग में सीएम फ्लाइंग का छापा
Tue, 09 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीएम फ्लाइंग जींद की टीम सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंची। टीम को देखकर अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की और कार्यालय के सभी कमरों में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति का विवरण खंगाला। हालांकि इस दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
टीम ने काफी देर तक विभाग के रिकार्ड की भी बारीकी से जांच की। बताया जा रहा है कि टीम अगले तीन-चार दिन इसी कार्यालय में रहेगी और धान खरीद से संबंधित रिकार्ड की पड़ताल करेगी। इसके साथ ही राइस मिलों को अलाट किए गए धान के स्टॉक की फिजिकल वेरीफिकेशन भी की जाएगी।
धान घोटाले के आरोपों की जांच को देखते हुए टीम पूरी तरह सक्रिय है। हाल ही में छह मंडी सचिव चार्जशीट किए जा चुके हैं, इसलिए इस बार सीएम फ्लाइंग की टीम और सख्ती से जांच कर रही है। इससे पहले दूसरे जिलों की टीमें राइस मिलों में भौतिक सत्यापन कर चुकी हैं, लेकिन उस सत्यापन पर भी सवाल उठे हैं। यही कारण है कि इस बार दोबारा भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि किसान लगातार धान घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि सीएम फ्लाइंग की टीम ने किसी भी तरह का बयान देने से इन्कार कर दिया।