{"_id":"66a825e3895fb41be30aa157","slug":"clouds-disappear-rain-expected-in-august-kaithal-news-c-18-1-knl1004-441644-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बादलों की आंखमिचौली, अगस्त में झमाझम की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बादलों की आंखमिचौली, अगस्त में झमाझम की उम्मीद
Tue, 30 Jul 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में सोमवार को मौसम ने फिर से करवट ली। इस दौरान जिले में सुबह के समय कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर दोपहर के बाद उमस भरी गर्मी ने सताया। लोगों का कहन है कि बारिश आंखमिचौनी खेल रही है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों न े अगस्त में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।
सोमवार को सुबह के समय चीका और सीवन क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने जिले के लोगों का हाल बेहाल कर दिया। इस कारण लोग पसीने से तर-बतर हो नजर आए। साथ में दिन भर आसमान में काली घटा वाले बादल आते जाते दिखे।
बारिश के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बदलाव हुआ। पिछले कई दिन से जिलावासी उमस भरी गर्मी से परेशान है। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी उमस भरी गर्मी का खेल चल रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।। जो पिछले दिनों की उपेक्षा में अधिक था। किसान को भी तेज बारिश का इंतजार हैं, लेकिन उनकी उम्मीद के अनुसार अभी तक इतनी बारिश नहीं हो पाई है जो उनकी फसलों के लिए फायदेमंद हो। क्योंकि किसानों ने धान की फसल की बुआई की हुई है। जिसके लिए अधिक पानी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
बारिश न होने के कारण धान की फसल खराब हो रही है। यदि जिले में अधिक बारिश हुई तो तब जाकर किसानों की परेशानी कम होगी। मौसम विभाग के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जुलाई के अंत तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान जिले में कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार को जिले में बारिश के आसार होंगे।