फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clouds after noon, yellow alert for rain

Kaithal News: दोपहर के बाद छाए बादल, बारिश का यलो अलर्ट

Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds after noon, yellow alert for rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में रविवार को भी मानसून ने दस्तक नहीं दी। इसके चलते पूरा दिन गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया। रविवार को दोपहर बाद बादल छाए थे लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश न होने की स्थिति में एक बार फिर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का बदलाव रहा। उमस से परेशान लोग दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे।

मौसम विभाग की ओर से पिछले पांच दिनों से बारिश होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी तक मानसून की फुहारें नहीं हुई हैं। इससे तापमान में गर्मी होने से लोगों को उमस से कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


अब एक जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार को मौसम के बदलने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सुबह के समय मौसम कुछ सुहावना रहा लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी और उमस दोनों बढ़ गई। हालांकि रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर के समय कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। शाम को फिर बादल छाने से उमस बढ़ने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि बहुत जल्द बारिश होने की संभावना है। तब लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।


अगले एक सप्ताह के भीतर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव जारी है। हवा की रफ्तार करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक-कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed